Education Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले कुछ ही घंटों में देश का बजट पेश करने जा रही हैं. हर बार की तरह इस बार भी बजट से देश के करोड़ों लोगों को काफी उम्मीदे हैं. एजुकेशन सेक्टर में भी भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और सरकार इस पर काम कर रही है. न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत कई ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं, जो छात्रों के लिए काफी फायदेमंद हैं. हर साल एजुकेशन सेक्टर के लिए भी अलग से बजट पेश किया जाता है, जिसमें सरकार बताती है कि आने वाले साल में किन चीजों पर पैसा खर्च किया जाएगा और कितने नए कॉलेज खुलेंगे. ऐसे में आज हम आपको पिछले पांच साल के एजुकेश बजट का पूरा गणित बताने जा रहे हैं, जिसमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
पांच साल पहले कितना था एजुकेशन बजट?
कोरोनाकाल में एजुकेशन बजट करीब 93 करोड़ रुपये था. इसमें डिजिटल लर्निंग और ऑनलाइन एजुकेशन पर फोकस रखा गया था. ये वो दौर था, जब तमाम कॉलेज, स्कूल और यूनिवर्सिटीज बंद हो गई थीं और लोग घर से ही पढ़ाई कर रहे थे. इस दौरान बच्चों ने ऑनलाइन क्लासेस लीं और डिजिटल की दुनिया से उनका रिश्ता और ज्यादा बढ़ गया.
कितना बढ़ गया एजुकेशन बजट
2022 में एजुकेशन बजट 93 करोड़ से बढ़कर 1,04,278 करोड़ रुपये हो गया. इस दौर में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की डिजिटल पहल ई-विद्या की शुरुआत हुई, साथ ही डिजिटल यूनिवर्सिटी की घोषणा भी हुई.
- 2023 में एजुकेशन बजट 1,12,899 करोड़ हो गया
- 2024 में एजुकेशन बजट 1,20,627 करोड़ था
- 2025 में एजुकेशन बजट ₹1,28,650 करोड़ पहुंच गया
2026 में क्या उम्मीद?
अब 2026 में पेश होने जा रहे बजट में भी एजुकेशन सेक्टर को लेकर कई उम्मीदें हैं. हर साल की तरह इस साल भी एजुकेशन बजट को बढ़ाया जा सकता है. साथ ही स्कूलों में भी कई तरह के बदलाव की घोषणा की जा सकती है. इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि आर्थिक तरक्की के लिए स्कूलों में स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देना जरूरी है. ऐसे में इस बार के बजट में स्किल बेस्ड स्कूल और यूनिवर्सिटीज को लेकर ऐलान हो सकता है. साथ ही कोडिंग और तमाम तरह की चीजें छात्रों को पहले ही सिखाने की तैयारी हो सकती है.
पिछले साल की तरह इस साल भी स्कूली शिक्षा के अलावा सरकार का फोस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रिसर्च पर हो सकता है. इसके लिए पिछले बजट में 500 करोड़ रुपये दिए गए थे. कुल मिलाकर इस बार रोबोटिक्स और एआई पर पूरा फोकस हो सकता है.
Budget 2026: हिंदी नहीं इस भाषा में छपता था भारत का बजट, ऐसे हुई थी शुरुआत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं