दिल्ली यूनिवर्सिटी आज कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) राउंड 1 की लिस्ट जारी करने जा रही है. जिन भी छात्रों ने अंडर-ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले के लिए अप्लाई किया है. वो शाम 5 बजे दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जाकर लिस्ट को चेक कर सकेंगे. दिल्ली यूनिवर्सिटी के नोटिफिकेशन के अनुसार, लिस्ट शाम 5 बजे जारी की जाएगी. डैशबोर्ड एक्सेस करने और लिस्ट देखने के लिए एप्लीकेशन नंबर और लॉगिन क्रेडेंशियल की ज़रूरत पड़ेगी. इसलिए छात्र इन्हें तैयार रखें. जिन भी उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में होगा उन्हें दाखिले की अगली प्रक्रिया से गुजरना होगा. छात्रों को अपनी अलॉट की गई सीटों को स्वीकार करना होगा. कॉलेज वेरिफिकेशन और फीस जमा करने के साथ ही एडमिशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा. वहीं इसके बाद, यूनिवर्सिटी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राउंड 2 की लिस्ट जारी करेगी.
DU CSAS राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट कैसे चेक करें
CSAS अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले DU UG एडमिशन पोर्टल पर जाएं-https://www.admission.uod.ac.in/
- 'कैंडिडेट लॉगिन' ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अपना CUET UG 2026 एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
- स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कैप्चा कोड डालें.
- लॉगिन बटन पर क्लिक करें.
- डैशबोर्ड पर मौजूद "फर्स्ट राउंड अलॉटमेंट स्टेटस" लिंक को खोलें.
- स्क्रीन पर दिखाए गए अलॉट किए गए कॉलेज और प्रोग्राम को चेक कर लें.
सभी UG प्रोग्राम में एडमिशन, 'कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडर-ग्रेजुएट 2026 के आधार पर दिए गए हैं. ये लिस्ट भी CUET (UG) – 2026 स्कोर के आधार पर बनाई गई है.
सीट मिलने के बाद क्या करें?
- अगर आपका नाम लिस्ट में आता है और सीट को स्वीकार करना चाहते हैं, तो “Accept Allocated Seat” पर जाएं. सीट को स्वीकार कर लें.
- इसके बाद कॉलेज ऑनलाइन आपके दस्तावेजों का सत्यापन करेगा.
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद निर्धारित समय सीमा में Admission Fee जमा करें.
- फीस जमा होने के बाद ही आपकी सीट कन्फर्म मानी जाएगी.
अगर सीट नहीं मिली तो?
अगर किसी छात्र का नाम पहली लिस्ट में नहीं आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी. इसके लिए आपको दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत भी नहीं होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं