विज्ञापन

DU SOL UG-PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में CUET स्कोर के बिना मिल जाएगा दाखिला, घर बैठे करें कोर्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 'स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग' (SOL) और 'कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग' (COL) प्रोग्राम्स के लिए एडमिशन शुरू कर दिए हैं. दाखिले CUET के स्कोर के बिना दिए जाएंगे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई है.

DU SOL UG-PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में CUET स्कोर के बिना मिल जाएगा दाखिला, घर बैठे करें कोर्स
अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन क्लास 12 के मार्क्स के आधार पर होता हैं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इस एकेडमिक सेशन के लिए 'डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन' (DDCE) के तहत 'स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग' (SOL) और 'कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग' (COL) प्रोग्राम्स के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुुरू कर दी है. DU एडमिशन पोर्टल पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा किया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन विंडो 24 जुलाई, 2026 तक खुली रहेगी. जबकि पहली एडमिशन लिस्ट 27 जुलाई को जारी की जाएगी. दरअसल DU के कुछ रेगुलर कॉलेज में बिना कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के दाखिला मिल सकता है. यूनिवर्सिटी अपने डिस्टेंस और ओपन लर्निंग विभागों के जरिए कई कोर्स भी ऑफर करती है, जिनमें एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के बजाय एकेडमिक मेरिट के आधार पर होता है. स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) बिना CUET स्कोर के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम ऑफर करता है. 

किस आधार पर मिलता है दाखिला

अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन क्लास 12 के मार्क्स के आधार पर होता हैं, जबकि पोस्टग्रेजुएट एडमिशन ग्रेजुएशन के स्कोर के आधार पर दिए जाते हैं. यानी एडमिशन के लिए CUET स्कोर की जरूरत नहीं पड़ती है. SOL में दाखिला लेने वाले छात्रों को कैंपस में रेगुलर क्लास में शामिल होने की जरूरत नहीं पड़ती है. वीकेंड पर DU के चुनिंदा कॉलेजों में एकेडमिक सपोर्ट सेशन आयोजित किए जाते हैं.

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) अलग-अलग अवधि के प्रोफेशनल, वोकेशनल, स्किल-बेस्ड और सर्टिफिकेट प्रोग्राम ऑफर करता है.  कई कोर्स में एडमिशन 12वीं क्लास के मार्क्स के आधार पर होता है, जबकि कुछ प्रोग्राम में 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर एडमिशन दिया जाता है. 

नॉन-कॉलेजिएट विमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए है. योग्य उम्मीदवार CUET के बिना, क्लास 12 में अपने सबसे अच्छे चार विषयों के मार्क्स के आधार पर एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. SOL की तरह ही, चुनिंदा DU कॉलेजों में वीकेंड पर क्लास होती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi University Admissions, DU Admission 2026 Without CUET
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com