Delhi School Holiday List : अक्टूबर का महीना शुरू होते ही त्योहारों का मौसम भी शुरू हो जाता है. दुर्गा पूजा, दशहरा और अन्य पर्वों के चलते बच्चे स्कूल की छुट्टियों का इंतजार करते हैं. ऐसे में दिल्ली शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) द्वारा जारी 2026 के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर महीने में कुल छह तारीख छुट्टी के लिस्टेड हैं. हालांकि इनमें से सभी दिन स्कूलों में अनिवार्य अवकाश नहीं होंगे, क्योंकि कुछ छुट्टियां गैजेटेड हॉलीडे (Gazetted Holiday) हैं और कुछ रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे (Restricted Holiday) की कैटेगरी में आती हैं.
अक्टूबर छुट्टी लिस्ट
- अक्टूबर की शुरुआत 2 अक्टूबर से हुई, जो महात्मा गांधी की जयंती थी. यह गैजेटेड हॉलीडे था और इस दिन स्कूल बंद रहे.
- इसके बाद 18 अक्टूबर को दुर्गा पूजा की सप्तमी है. यह रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे की कैटेगरी में है, क्यूंकि यह रविवार है, इसलिए स्कूल वैसे भी बंद रहेंगे.
- 19 अक्टूबर को महा अष्टमी है, जिसे भी रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे की सूची में रखा गया है.
20 को महानवमी की छुट्टी पक्की
स्टूडेंट्स के लिए सबसे जरूरी तारीख 20 अक्टूबर है. इस दिन महा नवमी मनाई जाएगी. यह दिन गैजेटेड और रिस्ट्रिक्टेड दोनों तरह की छुट्टियों की लिस्ट में शामिल है. इसलिए इस दिन स्कूल बंद रहना तय है. इसके बाद 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है, जो गैजेटेड हॉलीडे है. इस दिन भी स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, 29 अक्टूबर को करवा चौथ है, जिसे रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे की लिस्ट में शामिल किया गया है.
Restricted Holiday क्या होता है?
सर्कुलर के अनुसार, कोई भी कर्मचारी पूरे साल में अपनी पसंद के केवल दो रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे ले सकता है. इसका मतलब है कि ये छुट्टियां सभी इंप्लॉय या सभी स्कूलों पर खुद लागू नहीं होतीं. यही कारण है कि 18, 19 और 29 अक्टूबर को हर स्कूल में छुट्टी होगी, ऐसा जरूरी नहीं है.
जरूरी बात
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल अपने-अपने स्तर पर एनुअल कैलेंडर तय करते हैं. ऐसे में अभिभावकों को छुट्टियों की पुष्टि के लिए सीधे अपने बच्चों के स्कूल से कॉन्टकैट करना चाहिए. फिलहाल अक्टूबर में 2 अक्टूबर, 20 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को छुट्टी निश्चित मानी जा सकती है. बाकी तिथियों को लेकर स्कूलों की ओर से अलग से सूचना जारी की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- Karnataka SSLC Exam Fee 2027: 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को देना होगा ज्यादा शुल्क, KSEAB ने 5% बढ़ाई फीस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं