विज्ञापन

थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर CBSE का यू-टर्न, 10वीं में तीसरी भाषा का एग्जाम नहीं, देखें पूरी गाइडलाइन

CBSE New Guidelines : सीबीएसई (CBSE) ने तीन-भाषा नीति पर नई गाइडलाइंस जारी की. क्लास 10 के मौजूदा छात्रों को राहत, तीसरी भाषा में नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर CBSE का यू-टर्न, 10वीं में तीसरी भाषा का एग्जाम नहीं, देखें पूरी गाइडलाइन
इसका मकसद भाषा सीखने को मजेदार और दिलचस्प बनाना है ताकि बच्चों का पूरी तरह से विकास हो सके.

CBSE Third Language Policy New Guidline 2026 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अपनी थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर एक बड़ा यू-टर्न लिया है. बोर्ड द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइंस के मुताबिक, मौजूदा बैच के 10वीं के छात्रों को तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी. इस फैसले से लाखों छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है. बिना देर किए आइए समझते हैं कि सीबीएसई की इस नई गाइडलाइन का आपके बच्चों पर क्या असर पड़ेगा.

CBSE की नई गाइडलाइन का बच्चों पर क्या पड़ेगा असर

10वीं के मौजूदा बैच को छूट

क्लास 10वीं के मौजूदा छात्रों पर यह नई भाषा नीति लागू नहीं होगी. उन्हें पहले की तरह ही अपनी पढ़ाई जारी रखनी है. जो छात्र अभी कक्षा 7वीं, 8वीं और 9वीं में पढ़ रहे हैं, उन्हें भी आगे चलकर 10वीं क्लास में तीसरी भाषा का बोर्ड एग्जाम देने की कोई जरूरत नहीं होगी.

विदेशी भाषा पढ़ने वालों के लिए क्या बदला?

जिन छात्रों ने पहले से ही दो विदेशी भाषाएं चुन रखी हैं, वे उन भाषाओं को पढ़ना जारी रखेंगे. हालांकि, इसके साथ ही उन्हें एक अतिरिक्त भारतीय भाषा (Indian Language) भी पढ़नी होगी.

बोर्ड जल्द ही क्लास के हिसाब से पढ़ाई का आसान मटेरियल जारी करेगा. इसका मकसद भाषा सीखने को मजेदार और दिलचस्प बनाना है ताकि बच्चों का पूरी तरह से विकास हो सके.

यह भी पढ़ें- CBSE Class 10 Second Board Exam Result Live Updates: कब जारी होगा 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट? देखें अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com