विज्ञापन

CBSE Result Out : 12वीं के बाद विदेश से ग्रेजुएशन, छात्रों को तगड़ी स्कॉलरशिप देते हैं ये देश

Foreign University Scholarships : 12वीं के बाद विदेश में पढ़ाई का सपना अब सिर्फ अमीर छात्रों तक सीमित नहीं रहा. अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी जैसे देश भारतीय छात्रों को शानदार स्कॉलरशिप दे रहे हैं.

CBSE Result Out : 12वीं के बाद विदेश से ग्रेजुएशन, छात्रों को तगड़ी स्कॉलरशिप देते हैं ये देश
फॉरन यूनिवर्सिटीज में स्कॉलरशिप पाने के लिए सिर्फ अच्छे नंबर ही काफी नहीं होते.

Foreign University Scholarships : 12वीं का एग्जाम देते ही स्टूडेंट्स को आगे की पढ़ाई की चिंता सताने लगती है. बहुत से स्टूडेंट्स का ये अरमान होता है कि बोर्ड में अच्छे मार्क्स के बाद वो किसी विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने जाए. लेकिन इस सपने में सिर्फ एक ही रुकावट होती है. वो ये कि किसी भी फॉरन यूनिवर्सिटी की फीस कम नहीं होती. उसके बाद रहने खाने के खर्चे अलग. ऐसे में बहुत से स्टूडेंट्स इस सपने को भूल ही जाते हैं. पर वो कहते हैं न कि पंखों में जान हो तो सपनों की उड़ान भी पूरी हो ही जाती है.

अगर आप वाकई 12वीं के बाद किसी अच्छी विदेशी यूनिवर्सिटी में जाना चाहते हैं, तो स्कॉलरशिप से आपकी तमन्ना पूरी हो सकती है. कई यूनिवर्सिटीज होनहार स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप ऑफर करती हैं.

अमेरिका

अमेरिका दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज के लिए जाना जाता है. यहां कई यूनिवर्सिटीज इंटेलिजेंट स्टूडेंट्स को बड़ी स्कॉलरशिप देती हैं. Illinois Wesleyan यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप, टाटा स्कॉलरशिप और फुलब्राइट जैसे ऑप्शन काफी हेल्पफुल होते हैं. कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं जो जरूरतमंद छात्रों की पूरी फीस तक कवर कर देते हैं. हालांकि यहां एडमिशन के लिए SAT/ACT और IELTS या TOEFL जैसी एग्जाम से भी रास्ते आसान हो जाते हैं.

यूके

यूके भी इंडियन स्टूडेंट्स के बीच काफी पसंद किया जाता है. यहां Chevening Scholarship, Rhodes Scholarship और Felix Scholarship जैसी स्कॉलरशिप इंडियन स्टूडेंट्स की काफी मदद करती हैं. ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज जैसी यूनिवर्सिटीज भी इंडियन स्टूडेंट्स की मदद में आगे रहती हैं. खास बात ये है कि यूके में कई ग्रेजुएशन कोर्स 3 साल में पूरे हो जाते हैं.

कनाडा और ऑस्ट्रेलिया

कनाडा में यूनिवर्सिटी ऑफ टॉरंटो की Lester B. Pearson Scholarship काफी अच्छी मानी जाती है. ऑस्ट्रेलिया अवॉर्ड स्कॉलरशिप और मोनाश इंटरनेशनल मेरिट स्कॉलरशिप भी अच्छे ऑप्शन हैं. इन देशों में पढ़ाई के बाद नौकरी और वर्क परमिट के मौके भी बेहतर मिलते हैं. इसलिए छात्र इन्हें ज्यादा पसंद भी करते हैं.

जर्मनी

अगर बजट कम है तो जर्मनी भी अच्छा ऑप्शन है. यहां कई पब्लिक यूनिवर्सिटीज में फीस बहुत कम होती है. DAAD Scholarship भी इंडियन स्टूडेंट्स के लिए मौजूद है. 

इन बातों का रखें ध्यान

फॉरन यूनिवर्सिटीज में स्कॉलरशिप पाने के लिए सिर्फ अच्छे नंबर ही काफी नहीं होते. आपकी प्रोफाइल, एक्टिविटीज और अप्लाई करने का समय भी बहुत मायने रखता है. ज्यादातर स्कॉलरशिप के फॉर्म एडमिशन से कई महीने पहले निकल जाते हैं. इसलिए तैयारी और जानकारी जितनी जल्दी शुरू करेंगे आपको मौका उतना ही बेहतर मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- CBSE 12th: 75% अंक से चूके तो घबराएं नहीं, 15 जुलाई को एक पेपर बदल देगा आपकी किस्मत!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com