Study Abroad Guide : विदेश में पढ़ाई करना आज लाखों भारतीय छात्रों का सपना है. बेहतर यूनिवर्सिटी, ग्लोबल एक्सपोजर और करियर के नए मौके इस फैसले को आकर्षक बनाते हैं. लेकिन हर साल बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां छात्र गलत जानकारी, अधूरी तैयारी या एजेंट्स के भरोसे फैसले लेकर फंस जाते हैं. कई बार वीजा रिजेक्शन, फर्जी कॉलेज या भारी फीस के बावजूद खराब प्लेसमेंट जैसी समस्याएं सामने आती हैं. इसलिए विदेश जाने से पहले कुछ बेसिक बातें साफ होना बहुत जरूरी है.
यूनिवर्सिटी और कोर्स की सही जांच करें
सबसे पहली और अहम चीज है कि जिस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना है, उसकी मान्यता और रैंकिंग जरूर चेक करें. सिर्फ एजेंट की बात पर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है. यूजीसी और विदेश मंत्रालय समय-समय पर चेतावनी देते रहे हैं कि फर्जी या लो-क्रेडिबिलिटी संस्थानों से दूर रहें. कोर्स का कंटेंट, फैकल्टी और प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी ध्यान से देखना जरूरी है.
सिर्फ फीस नहीं, पूरा खर्च समझेंविदेश में पढ़ाई सिर्फ ट्यूशन फीस तक सीमित नहीं होती. रहने का खर्च, इंश्योरेंस, ट्रैवल और रोजमर्रा के खर्च भी जुड़ते हैं. कई स्टूडेंट्स सिर्फ फीस देखकर फैसला लेते हैं और बाद में फाइनेंशियल दबाव में आ जाते हैं. इसलिए एडमिशन से पहले पूरा बजट तैयार करना जरूरी है.
वीजा नियमों को ठीक से समझेंहर देश के वीजा नियम अलग होते हैं और समय-समय पर बदलते रहते हैं. वीजा रिजेक्शन के कई केस इसलिए होते हैं क्योंकि डॉक्यूमेंट्स अधूरे होते हैं या फाइनेंशियल प्रूफ सही नहीं होता. ऑफिशियल एंबेसी वेबसाइट से ही लेटेस्ट जानकारी लेना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है.
लैंग्वेज टेस्ट और एग्जाम की तैयारीIELTS, TOEFL या दूसरे लैंग्वेज टेस्ट कई देशों में जरूरी होते हैं. कुछ छात्र आखिरी समय में तैयारी करते हैं, जिससे स्कोर कम आता है और एडमिशन पर असर पड़ता है. इसलिए इन टेस्ट की तैयारी पहले से शुरू करना जरूरी है.
एजेंट पर पूरी तरह निर्भर न रहेंविदेश में पढ़ाई के लिए एजेंट मददगार हो सकते हैं, लेकिन आंख बंद करके भरोसा करना गलत हो सकता है. कई मामलों में गलत जानकारी या अधूरी गाइडेंस की वजह से छात्रों को नुकसान हुआ है. बेहतर होगा कि हर जानकारी खुद भी क्रॉस-चेक करें.
स्कॉलरशिप और फंडिंग ऑप्शन जरूर देखेंकई यूनिवर्सिटीज और देश स्कॉलरशिप देते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में छात्र इसका फायदा नहीं उठा पाते. सरकारी और यूनिवर्सिटी दोनों तरह की स्कॉलरशिप के लिए समय पर आवेदन करना जरूरी होता है.
पढ़ाई के बाद के नियम भी समझें
विदेश में पढ़ाई के बाद नौकरी और वर्क परमिट के नियम हर देश में अलग होते हैं. कई छात्र सिर्फ एडमिशन पर ध्यान देते हैं और बाद की पॉलिसी नहीं समझते. इससे करियर प्लानिंग प्रभावित हो सकती है. विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा करना मुश्किल नहीं है, लेकिन इसके लिए सही तैयारी जरूरी है. अगर आप बिना पूरी जानकारी के कदम उठाते हैं, तो यह सपना परेशानी में बदल सकता है. इसलिए हर स्टेप सोच-समझकर और सही जानकारी के आधार पर ही लें.
यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 Live Updates: Google Map के भरोसे न पहुंचें परीक्षा केंद्र, NTA ने किया अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं