विज्ञापन

CBSE 12th: 75% अंक से चूके तो घबराएं नहीं, 15 जुलाई को एक पेपर बदल देगा आपकी किस्मत!

CBSE 12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर. 15 जुलाई को होगी इंप्रूवमेंट परीक्षा। IIT-NIT की 75% पात्रता के लिए मिलेगा मौका. जानें क्यों फिजिक्स रहा इस बार सबसे कठिन विषय.

CBSE 12th: 75% अंक से चूके तो घबराएं नहीं, 15 जुलाई को एक पेपर बदल देगा आपकी किस्मत!
. कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं (2025) में 'कम्पार्टमेंट' कैटेगरी में घोषित वे छात्र, जो पास होने का तीसरा और अंतिम अवसर चाहते हैं.

CBSE Board 2026 Result Analysis : सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित होने के बाद अब उन छात्रों के लिए बड़ी खबर है जो अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हैं या किसी कारणवश इंजीनियरिंग संस्थानों की पात्रता (Eligibility) पूरी नहीं कर पाए हैं.सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) आगामी 15 जुलाई, 2026 को सप्लीमेंट्री और परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है. आपको बता दें कि 15-जुलाई,2026 को आयोजित की जाने वाले पूरक परीक्षा में 3-तरह की विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं-

1. जो किस एक सब्जेक्ट में नंहबर बढ़ाना चाहते हैं

आम तौर पर, IITs, NITs और IIITs में एडमिशन के इच्छुक जो छात्र 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 75% अंक लाने की पात्रता शर्त को पूरा नहीं कर पाते, वे 'सिंगल सब्जेक्ट परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट एग्जामिनेशन' में शामिल होते हैं. देव शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह ऑप्शन उन छात्रों के लिए उपलब्ध नहीं है जो एक से अधिक विषयों में अपने नंबर को बेहतर बनाना चाहते हैं.

2. जिन स्टेडेंट्स को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है

3. कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं (2025) में 'कम्पार्टमेंट' कैटेगरी में घोषित वे छात्र, जो पास होने का तीसरा और अंतिम अवसर चाहते हैं.

देव शर्मा ने बताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद की सुविधाएं 18 मई से शुरू होंगी, डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही जारी की जाएगी. 

मात्र 96-स्टूडेंट्स को मिला परफेक्ट स्कोर 100/100

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE), नई दिल्ली द्वारा जारी किए गए कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के नतीजों ने एक बार फिर साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए फिजिक्स के immense importance को साबित कर दिया है. फिजिक्स विशेषज्ञ देव शर्मा ने बताया कि पिछले तीन सालों में, CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं में फिजिक्स के प्रश्न पत्र का स्तर, Mathematics, Biology और Chemistry के मुकाबले लगातार ज्यादा कठिन रहा है.

यही वजह है कि फिजिक्स में अच्छे अंक लाना चुनौतीपूर्ण है, और perfect score हासिल करना बेहद मुश्किल है. CBSE, नई दिल्ली द्वारा जारी परीक्षा नतीजों के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए, देव शर्मा ने बताया कि फिजिक्स विषय में परफेक्ट स्कोर हासिल करने वाले छात्रों की संख्या सबसे कम है. फिजिक्स में केवल 96 छात्र ही perfect score हासिल कर पाए, जबकि Biology में perfect score हासिल करने वाले छात्रों की संख्या सबसे ज़्यादा थी, जो 1,343 थी.

सबजेक्ट वाइज परफेक्ट स्कोर करने वाले स्टेडेंट्स की संख्या - Subject / Number of Students Achieving a Perfect Score

  • फिजिक्स- 96
  • केमिस्ट्री- 1061 
  • मैथमेटिक्स- 1283
  • बायोलॉजी- 1343
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE 12th Supplementary Exam 2026, CBSE Improvement Exam July 15
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com