विज्ञापन

CBSE आज जारी करेगा 9वीं और 10वीं का सिलेबस, हो सकते हैं कई बदलाव

CBSE Curriculum: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से 2026-27 के सिलेबस में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. इन्हें लेकर एक वेबिनार भी किया जा रहा है, जिसमें तमाम तरह की जानकारी दी जाएगी.

CBSE आज जारी करेगा 9वीं और 10वीं का सिलेबस, हो सकते हैं कई बदलाव
CBSE Curriculum: बोर्ड की तरफ से जारी किया जाएगा सिलेबस

CBSE Curriculum: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी शुरू कर दी है. बोर्ड की तरफ से 1 अप्रैल 2026 को कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए 2026-27 का सिलेबस (पाठ्यक्रम) जारी किया, जिसके बाद आज 9वीं और 10वीं का सिलेबस जारी किया जाएगा. सीबीएसई इस साल से कक्षा 9वीं में 'नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन' (NCF-2023) की सिफारिशों को लागू कर रहा है. पढ़ाई के नए नियमों और अन्य बदलावों को समझाने के लिए एक खास वेबिनार भी आयोजित किया जाएगा. ये जानकारी बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है. 

पूरा सिलेबस ऐसे करें डाउनलोड

कक्षा 9वीं के सिलेबस को जारी करने के लिए यह वेबिनार 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:00 बजे CBSE हेडक्वार्टर (द्वारका, सेक्टर-23) के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा. यूट्यूब पर इस वेबिनार को इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं: https://youtube.com/live/gtmhBBjT38o
कक्षा 9वीं से 12वीं तक का पूरा सिलेबस सीबीएसई की वेबसाइट पर 'Curriculum 2026-27' वाले सेक्शन से डाउनलोड किया जा सकता है. 

सिलेबस में हो सकते हैं कई बदलाव

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से 2026-27 के सिलेबस में कई तरह के बदलाव भी किए जा सकते हैं. इसमें आधुनिक शिक्षा को ध्यान में रखकर चीजें शामिल की जाएंगीं, जिसका सीधा फायदा छात्रों और शिक्षकों को होगा. सीबीएसई की तरफ से 11वीं और 12वीं का सिलेबस पहले ही जारी किया जा चुका है. इसमें स्कीम ऑफ स्टडीज की पूरी जानकारी दी गई है, जिसमें भाषाएं, ऐच्छिक विषय और इंटरनल असेसमेंट जैसी चीजें शामिल हैं. 

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 11 और 12 में एडमिशनल लेने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर पूरा सिलेबस और पढ़ाई की विस्तृत योजना देख सकते हैं. इसके अलावा कुछ ही घंटे बाद 9वीं और 10वीं का सिलेबस भी अपलोड कर दिया जाएगा. इसे भी आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है. 

बिहार और राजस्थान बोर्ड के बाद अब किस राज्य की बारी? जानें कौन सा बोर्ड कब तक जारी कर सकता है रिजल्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Curriculum, CBSE Curriculum For Next Year, CBSE Academic Session 2026-27, CBSE Syllabus 9th And 10th, CBSE Syllabus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com