Dharmendra Pradhan Statement On JEE And CUET: CBSE 12वीं के लाखों छात्र इन दिनों री-इवैल्यूएशन पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा है कि CUET UG और JEE एडवांस्ड जैसे बड़े एंट्रेंस एग्जाम्स के रिजल्ट्स को CBSE के साथ सिंक्रोनाइज किया जाएगा. शिक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब बोर्ड रिजल्ट, री-इवैल्यूएशन और एडमिशन को लेकर छात्रों के बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं और तकनीकी स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं.
CUET और JEE एडवांस्ड के साथ सिंक्रोनाइज होगा CBSE का काम
NDTV को दिए इंटरव्यू में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार को पता है कि CUET UG की परीक्षा पूरी हो चुकी है और उसके रिजल्ट का इंतजार है. वहीं JEE एडवांस्ड के नतीजे भी आने वाले हैं. ऐसे में अधिकारियों से कहा गया है कि इन बड़े रिजल्ट्स के साथ CBSE से जुड़े मामलों को सिंक्रोनाइज किया जाए. उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जा रहे हैं और इसी वजह से अलग-अलग एग्जाम्स और रिजल्ट्स की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार CBSE ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम अपनाया है. पहले कॉपियों की जांच पारंपरिक तरीके से होती थी, लेकिन अब मूल्यांकन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया गया है. उनके मुताबिक यह शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है.
4 लाख तक पहुंची री-इवैल्यूएशन की मांग
आमतौर पर हर साल 2 से 2.5 लाख छात्र री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करते थे, लेकिन इस बार यह संख्या बढ़कर करीब 4 लाख तक पहुंच गई है. बड़ी संख्या में छात्रों ने अपने मार्क्स की दोबारा जांच कराने की मांग की है. उन्होंने यह भी बताया कि करीब 11 लाख प्रश्नपत्र और आंसर शीट्स से जुड़ा रिकॉर्ड छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए उपलब्ध कराया गया है.
री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन से जुड़े पोर्टल को लेकर छात्रों ने पिछले कुछ दिनों में कई शिकायतें की थीं. इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि वेबसाइट पर दो-तीन दिनों तक तकनीकी दिक्कतें रहीं. उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए तकनीकी एक्सपर्ट्स काम कर रहे हैं. साथ ही IIT की इंफ्रास्ट्रक्चर मदद भी ली जा रही है ताकि सिस्टम को और मजबूत बनाया जा सके.
इस समय लाखों छात्र री-इवैल्यूएशन, CUET UG और JEE एडवांस्ड के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में शिक्षा मंत्री का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि CBSE से जुड़े फैसलों को इन बड़े रिजल्ट्स के साथ सिंक्रोनाइज किया जाएगा. इससे छात्रों की नजर अब री-इवैल्यूएशन पोर्टल और आने वाले दिनों में बोर्ड की अगली घोषणा पर रहेगी.
Exclusive: शिक्षा मंत्री ने माना CBSE के OSM में था ग्लिच, NEET री-एग्जाम में एयरफोर्स की लेंगे मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं