विज्ञापन

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना 40 करोड़ पेज स्कैन करने में गड़बड़ी हुई, NDTV की खबर पर मुहर!

CBSE OSM Controversy: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने OSM को लेकर चल रहे विवाद पर मीडिया से बात की, इस दौरान उन्होंने माना कि कुछ गलतियां हुई हैं, उन पर काम किया जा रहा है.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना 40 करोड़ पेज स्कैन करने में गड़बड़ी हुई, NDTV की खबर पर मुहर!
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE की कॉपी चेकिंग पर दिया जवाब

CBSE OSM Controversy: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि OSM यानी डिजिटल मूल्यांकन में पहली बार CBSE ने 40 करोड़ पन्नों की स्कैनिंग की है. इसमें कुछ विसंगतियां आई हैं, जिनको दूर करने का प्रयास हो रहा है. इससे एक दिन पहले 27 मई को NDTV ने खबर कि थी कि CBSE ने 40 करोड़ पेज की स्कैनिंग कैसे करवाई. इसमें सवाल उठाया गया था कि बिना टेस्ट किए कैसे एक कंपनी ने किन मशीनों के जरिए 40 करोड़ पेज की स्कैनिंग की है. अब खुद शिक्षा मंत्री ने इस बात को माना है कि बोर्ड ने करीब 40 करोड़ पेज की स्कैनिंग करवाई है. 

विसंगति की बात कबूली

धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE से संबंधित एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें दो IIT के विशेषज्ञों को भी बुलाया गया था. उसके बाद मीडिया से बात करते उन्होंने कहा कि चूंकि ये पहली बार OSM करवाया गया जो पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया है, उसमें जो विसंगति आई है उसे ठीक करके दूर किया जाएगा. किसी भी छात्र के साथ अहित नहीं होने दिया जाएगा. धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि इसमें कुछ विसंगति आई है, उसमें सुधार किया जाएगा. 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि 17 लाख में से 4 लाख छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में हिस्सा लिया है, 11 लाख कॉपियां आई हैं. आईआईटी कानपुर और आईआईटी मद्रास की दो टीमें भी आई हैं और OSM प्रक्रिया को ठीक करने में जुटी हैं. IIT के विशेषज्ञ सॉफ्टवेयर के कोडिंग को देख रही हैं मैं खेद प्रकट करता हूं, अगर इस मामले में कोई व्यक्ति की लापरवाही सामने आएगी तो उन पर कार्रवाई की जाएगी.

NDTV ने उठाया था 40 करोड़ पन्ने स्कैन करने का मुद्दा

CBSE की तरफ से करीब एक करोड़ बच्चों की कॉपी चेक की गई. करीब 17 लाख छात्रों ने CBSE की बारहवीं की परीक्षा दी. इसमें पांच विषय होते हैं, यानी 85 लाख कॉपी तो यही हो गई. ज्यादातर कॉपियां 36-40 पेज की होती हैं फिर सप्लीमेंट्री कॉपी भी लेते हैं. ऐसे में एक छात्र के 40 पेज स्कैन किए गए यानी 40 करोड़ पेज स्कैन हुए होंगे. इस पर शिक्षाविद केशव अग्रवाल ने भी एनडीटीवी से बातचीत में सवाल उठाया था. उन्होंने कहा कि छात्रों की कॉपी स्कैन करने के लिए क्या ये कंपनी सक्षम है? हाल ही में आ रही छात्रों की शिकायतों के बाद ऐसे सवाल उठ रहे हैं. 

लेखक के बारे में
img
रवीश रंजन शुक्ला
Associate Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE OSM Controversy, CBSE OSM Controversy 2026, Education Minister Dharmendra Pradhan On OSM, Dharmendra Pradhan Admits Glitch OSM, CBSE 400 Million Pages
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com