विज्ञापन

देश के ऐसे 7 स्‍कूल, जहां पढ़ते हैं रईसों के बच्‍चे, लाखों में जाती है हर महीने की फीस

भारत के ऐसे 7 स्कूल, जहां देश के अरबपति, उद्योगपति और बॉलीवुड सितारे अपने बच्चों को पढ़ाना पसंद करते हैं.

देश के ऐसे 7 स्‍कूल, जहां पढ़ते हैं रईसों के बच्‍चे, लाखों में जाती है हर महीने की फीस

भारत में हजारों स्कूल हैं, लेकिन कुछ स्‍कूल ऐसे हैं जो देश के उद्योगपतियों, बॉलीवुड सितारों, राजनेताओं और हाई नेटवर्थ वाले परिवारों यानी रईसों की पहली पसंद माने जाते हैं. इन स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ विश्वस्तरीय सुविधाएं, एलुमनाई नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर मिलता है. यही वजह है कि देश के अमीर परिवार अपने बच्चों को यहां भेजना पसंद करते हैं. 

 देश के ऐसे 7 स्‍कूल, जहां पढ़ते हैं रईसों के बच्‍चे

1. द दून स्कूल, देहरादून

1935 में स्थापित द दून स्कूल भारत के सबसे प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों में गिना जाता है. यह केवल लड़कों के लिए है और यहां प्रवेश के लिए कठिन परीक्षा और इंटरव्यू देना पड़ता है. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, लेखक विक्रम सेठ और कई बड़े उद्योगपति इसके पूर्व छात्र रह चुके हैं. दून स्कूल की अनुमानित सालाना फीस 11.20 लाख रुपए व मासिक फीस 93,000 प्रति माह है.

2. द सिंधिया स्कूल, ग्वालियर

ग्वालियर किले के भीतर स्थित यह स्कूल 1897 में स्थापित हुआ था. पहले यह राजघरानों के बच्चों के लिए बनाया गया था, लेकिन बाद में आम छात्रों के लिए भी खोला गया. रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी, अभिनेता सलमान खान और कई प्रमुख हस्तियां यहां पढ़ चुकी हैं. सिंधिया स्कूल की अनुमानित सालाना फीस 15.77 लाख रुपए व महीने की फीस 1.31 लाख प्रति माह है. 

3. धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई

नीता अंबानी द्वारा स्थापित यह स्कूल मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में शामिल है. शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर जैसे कई सेलिब्रिटी परिवारों के बच्चे यहां पढ़ चुके हैं या पढ़ रहे हैं. यह स्कूल अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाता है. धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की अनुमानित सालाना फीस 9.65 लाख व मासिक फीस करीबन 80,000 प्रति माह है. 

सफलता की असली कहानी- कभी JEE एग्‍जाम में हो गए थे फेल, आज हैं IIT मद्रास के डायरेक्‍टर

4. वुडस्टॉक स्कूल, मसूरी

1854 में स्थापित वुडस्टॉक एशिया के सबसे पुराने रेजिडेंशियल स्कूलों में से एक है. 250 एकड़ के हरियाली से घिरे परिसर में स्थित यह स्कूल अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम और वैश्विक माहौल के लिए प्रसिद्ध है. इसकी फीस देश के सबसे महंगे स्कूलों में गिनी जाती है. वुडस्टॉक स्कूल की सालाना अनुमानित फीस 20 लाख व मासिक फीस 1.67 लाख प्रति माह है.  

5. वेल्हम गर्ल्स स्कूल, देहरादून

लड़कियों के लिए भारत के सबसे प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों में शामिल वेल्हम गर्ल्स स्कूल 1957 में स्थापित हुआ था. प्रियंका गांधी वाड्रा, करीना कपूर खान और मीरा कुमार जैसी कई प्रसिद्ध हस्तियां इसकी पूर्व छात्रा रही हैं. यहां प्रवेश बेहद प्रतिस्पर्धी माना जाता है. वेल्हम गर्ल्स स्कूल की अनुमानित सालाना फीस 11.10 लाख व मंथली फीस 92 हजार प्रति माह है. 

6. मेयो कॉलेज, अजमेर

1875 में स्थापित मेयो कॉलेज को कभी “ईटन ऑफ द ईस्ट” कहा जाता था. यह स्कूल मूल रूप से भारतीय राजघरानों और रियासतों के युवराजों की शिक्षा के लिए बनाया गया था. आज भी यह देश के सबसे प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों में शामिल है. मेयो कॉलेज की अनुमानित सालाना फीस 10.53 लाख व मंथली फीस 87 हजार प्रति माह है.  

FIFA World Cup: रोनाल्डो और मेसी के बच्चे कौन से स्कूल में पढ़ते हैं?

7. एकोल मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल, मुंबई

मुंबई के जुहू इलाके में स्थित यह अंतरराष्ट्रीय स्कूल आईबी (IB) पाठ्यक्रम और आधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाता है. कई बॉलीवुड और बिजनेस परिवारों के बच्चे यहां पढ़ते हैं. विदेश में उच्च शिक्षा की तैयारी कराने के लिए भी यह स्कूल लोकप्रिय है. एकोल मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल की सालाना अनुमानित फीस 11 लाख व मासिक फीस 92,000 प्रति माह है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Schools In India, Schools In India Producing CEOs, Richest School In India, Richest School Of India, School Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com