विज्ञापन

CBSE Class 12 Result 2026: इस दिन से शुरू हो रही है री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया, छात्र यहां देखें शेड्यूल

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) कक्षा 12वीं के रिजल्ट के बाद अब री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. जो छात्र अपने अंकों से खुश नहीं हैं, वो इस मौके को हाथ से जाने ने दें.

CBSE Class 12 Result 2026: इस दिन से शुरू हो रही है री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया, छात्र यहां देखें शेड्यूल
सीबीएसई 12वीं के नतीजों में इस साल गिरावट आई है.

CBSE Class 12 Result 2026:  सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) कक्षा 12 के रिजल्ट के बाद अब मार्क्स री- वेरिफिकेशन, जांची गई आंसर शीट की स्कैन की गई कॉपी, और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा . CBSE की और से जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार, छात्र 19 मई से 22 मई, 2026 ( रात 11:59:59 बजे) तक स्कैन की हुई कॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पाई गई समस्याओं का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया 26 मई से शुरू होगी. जो कि  29 मई, 2026 तक चलेगी. सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. साथ ही फीस का भुगतान भी छात्रों को करना होगा.

जांची गई आंसर शीट की स्कैन की हुई कॉपी के लिए आवेदन, 19 मई से 22 मई, 2026 तक किया जा सकेगा.  स्कैन की हुई कॉपी के लिए शुल्क 700 रुपये प्रति विषय रखा गया है.  वहीं पाई गई समस्याओं का सत्यापन के लिए आवेदन 26 मई से 29 मई, 2026 तक किया जा सकेगा.  सत्यापन के लिए शुल्क 500 रुपये और पुनर्मूल्यांकन का 100 प्रति प्रश्न रखा गया गया.

इस साल 85 प्रतिशत छात्र हुए हैं पास

सीबीएसई ने बुधवार को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया है. 85 प्रतिशत से अधिक छात्र इस साल पास हुए हैं. हालांकि, कुल पास प्रतिशत में पिछले वर्ष की तुलना में तीन प्रतिशत की कमी आई है. पहली बार सीबीएसई ने कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं का पूर्ण स्तर पर मूल्यांकन ओएसएम प्रणाली के माध्यम से किया है. इस वर्ष केंद्रीय विद्यालयों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 98.55 प्रतिशत रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Digital Evaluation Issues 2026, Cbse Digital Evaluation, Cbse Class 12 Result, CBSE Re-Evaluation Dates Out
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com