CBSE क्लास 12 की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी होने लगा है. अभी तक 87 प्रतिशत छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है और बाकी बच्चे हुए छात्रों का रिजल्ट भी कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा. वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है, रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड से अपडेटेड फिजिकल मार्कशीट मिल जाएगी. उम्मीद है कि कुछ हफ्तों में ही CBSE अपडेटेड फिजिकल मार्कशीट जारी कर देगा, जो कि रीजनल ऑफ़िस से हासिल की जा सकती है. लेकिन नई मार्कशीट लेते समय छात्रों को अपनी पुरानी मूल मार्कशीट जमा करनी होगी. उसके बाद ही संशोधित मार्कशीट जारी की जाएगी.
DigiLocker पर उपलब्ध है मार्कशीट
जिन बच्चों की नंबरों में बदलाव हुआ है, उनकी मार्कशीट पहले ही DigiLocker पर उपलब्ध करा दी गई हैं. एडमिशन के दौरान छात्र इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं फिजिकल मार्कशीट भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी. इस साल CBSE ने 13 मई को 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए. इसके बाद, 19 मई से आंसर शीट की स्क्रैन कॉपी प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी. जो कि 25 मई तक चली थी. फिर 2 जून से 7 जून के बीच अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने प्रक्रिया शुरू की गई थी.
जिन भी छात्रों ने आवेदन किया था उनकी आंसर शीट की दोबारा से जांच की गई थी. अब संशोधित नतीजे चरणों में जारी किए जा रहे हैं. छात्र DigiLocker से अपडेटेड स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. जबकि संशोधित फिजिकल मार्क्सशीट CBSE के क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से बांटे जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं