CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026-27 एकेडेमिक सेशन के लिए क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ा सर्कुलर जारी किया है. दरअसल, बोर्ड ने सब्जेक्टवाइज मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन (Marks Distribution) का फॉर्मेट जारी किया है ताकि स्कूल प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट (Internal Assessment) के नंबर अपलोड करते समय होने वाली गलतियों से बच सकें.
पूरा पीडिएफ के लिए यहां क्लिक करेंCBSE ने कौन-कौन सी डिटेल्स शेयर की हैं?
बोर्ड द्वारा जारी सब्जेक्टवाइज फॉर्मेट में कई जरूरी डिटेल शामिल हैं, जैसे:
- सब्जेक्ट कोड और सब्जेक्ट के नाम
- थ्योरी एग्जाम के अधिकतम नंबर
- प्रैक्टिकल एग्जाम के नंबर
- प्रोजेक्ट असेसमेंट के नंबर
- इंटरनल असेसमेंट के नंबर
- बाहरी परीक्षक (External Examiner) की आवश्यकता
- प्रैक्टिकल उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था
- थ्योरी एग्जाम में उपयोग होने वाली आंसर शीट का प्रकार
परीक्षा का ड्यूरेशन
CBSE ने स्पष्ट किया है कि सभी सब्जेक्ट्स के कुल नंबर 100 होंगे, जिन्हें थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के बीच बांटा गया है.
क्लास 10 में कैसे बंटेंगे नंबर?
कक्षा 10 के मेन सब्जेक्ट हिंदी, अंग्रेजी, मैथ, साइंस और सोशल साइंस में 80 नंबर थ्योरी और 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के लिए हैं.
हालांकि कुछ विषयों में अलग पैटर्न रहेगा:
- साइंस में 80 थ्योरी + 20 इंटरनल असेसमेंट
- मैथ (स्टैंडर्ड और बेसिक) में 80 थ्योरी + 20 इंटरनल असेसमेंट
- होम साइंस में 70 थ्योरी + 30 प्रैक्टिकल
- कंप्यूटर एप्लिकेशन में 50 थ्योरी + 50 प्रैक्टिकल
- पेंटिंग में 30 थ्योरी + 50 प्रैक्टिकल + 20 इंटरनल असेसमेंट
- एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस में 70 थ्योरी + 30 प्रोजेक्ट
क्लास 12 के लिए अलग पैटर्न
12वीं में सब्जेक्ट के अनुसार मार्क डिस्ट्रीब्यूशन लग-अलग रखा गया है.
- फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 70 थ्योरी + 30 प्रैक्टिकल
- जियोग्राफी के 70 थ्योरी + 30 प्रैक्टिकल
- साइकोलॉजी के 70 थ्योरी + 30 प्रैक्टिकल
- हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस के 80 थ्योरी + 20 प्रोजेक्ट
- बिजनेस स्टडीज और अकाउंटेंसी के 80 थ्योरी + 20 प्रोजेक्ट
- कंप्यूटर साइंस के 70 थ्योरी + 30 प्रैक्टिकल
- इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज के 70 थ्योरी + 30 प्रैक्टिकल
इसके अलावा अंग्रेजी कोर, हिंदी कोर और कई भाषा विषयों में 80 अंक थ्योरी तथा 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के लिए निश्चित हैं.
बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे निश्तिक सब्जेक्ट फॉर्मेट के अनुसार ही असेसमेंट करें और समय पर इंटरनल असेसमेंट तथा प्रैक्टिकल से जुड़े अंक जमा करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं