विज्ञापन

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद कैसे मिलेगा एडमिशन? स्कूल को देनी होगी ये जानकारी

छात्र अपने मौजूदा स्कूल में या टीसी (TC) और माइग्रेशन सर्टिफिकेट के जरिए दूसरे स्कूल में मेरिट और सीट की उपलब्धता के आधार पर 11वीं (Science, Commerce, Arts) में एडमिशन ले सकते हैं.

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद कैसे मिलेगा एडमिशन? स्कूल को देनी होगी ये जानकारी
उसी स्कूल में एडमिशन (In-House Students): अगर आप उसी स्कूल में पढ़ना चाहते हैं जहां से आपने 10वीं की है, तो आपके लिए प्रक्रिया काफी आसान होगी.

CBSE Class 10th Second Board Exam Result 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से 10वीं के सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद 11वीं क्लास में एडमिशन कैसे मिलेगा, इसको लेकर स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों के मन में ये सबसे बड़ा सवाल है. आगे क्या स्कूल बदलने का मौका मिलेगा या पुराने स्कूल में ही सीट पक्की होगी? इन तमाम सवालों के जवाब इस आर्टिकल में हम देंगे, ताकि आपको एडमिशन के समय कोई परेशानी न हो.

एडमिशन के लिए स्कूल को देनी होगी यह जरूरी जानकारी

रिजल्ट आने के तुरंत बाद स्टूडेंट्स को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा. स्कूलों को सुचारू रूप से एडमिशन प्रोसेस पूरा करने के लिए कुछ मुख्य जानकारियों की जरूरत होती है:

सेकेंड बोर्ड की ओरिजिनल/डिजिटल मार्कशीट

एडमिशन के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज आपकी मार्कशीट है. जब तक ओरिजिनल मार्कशीट नहीं आती, तब तक डिजिलॉकर (DigiLocker) से डाउनलोड की गई मार्कशीट भी मान्य होगी.

स्ट्रीम का चुनाव (Stream Selection)

आपको स्कूल को साफ तौर पर बताना होगा कि आप 11वीं में कौन सी स्ट्रीम Science, Commerce या Arts लेना चाहते हैं.

रोल नंबर और क्रेडेंशियल्स

स्कूल के पास आपका डेटा पहले से होता है, लेकिन सेकेंड बोर्ड के नए अंकों को अपडेट करने के लिए आपको अपना नया रोल नंबर और एडमिट कार्ड की डिटेल्स देनी होगी.

कैसे मिलेगी 11वीं में सीट?

उसी स्कूल में एडमिशन 

अगर आप उसी स्कूल में पढ़ना चाहते हैं जहां से आपने 10वीं की है, तो आपके लिए प्रोसेस काफी आसान होगी. स्कूल आपके सेकेंड बोर्ड के मार्क्स के आधार पर आपको पसंद की स्ट्रीम अलॉट कर देगा.

दूसरे स्कूल में ट्रांसफर 

अगर आप स्कूल बदलना चाहते हैं, तो आपको नए स्कूल का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा. इसके साथ ही पुराने स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) और माइग्रेशन सर्टिफिकेट लेकर नए स्कूल में जमा करना होगा.

मेरिट के आधार पर होगा एडमिशन

कई बड़े स्कूलों में सेकेंड बोर्ड के मार्क्स के आधार पर नई कट-ऑफ लिस्ट निकाली जाएगी, जिसके तहत खाली सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- UP TGT Result 2026: उत्तर प्रदेश टीजीटी रिजल्ट जारी, अब जानिए आगे का प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com