Uttar Pradesh TGT Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आखिरकार UP TGT भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए हजारों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो चुका है. आयोग ने सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की एक PDF लिस्ट जारी की है. अगर आप भी इस परीक्षा में बैठे थे, तो तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना सिलेक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं.
Uttar Pradesh TGT Result 2026 Out: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया बेहद आसान है. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर दिए गए 'UP TGT Result 2026' लिंक पर क्लिक करिए. इसके बाद रिजल्ट की PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी. यहां आप Ctrl + F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं. और आगे के लिए PDF को डाउनलोड करना बिल्कुल न भूलें.
Uttar Pradesh TGT Result 2026 Out: अब जानिए आगे का पूरा प्रोसेस
TGT रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों को भर्ती के अगले और सबसे महत्वपूर्ण चरण के लिए तैयार होना होगा. आगे का प्रोसेस कुछ इस तरह रहेगा:
कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट
आयोग जल्द ही अलग-अलग विषयों के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इस लिस्ट में है, उन्हें अब अपने दस्तावेजों की जांच (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा. इसके लिए आपको अपने सभी शैक्षणिक सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे.
फाइनल जॉइनिंग
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 'ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर' के पदों पर अंतिम नियुक्ति (जॉइनिंग) दी जाएगी. आगे की तारीखों के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
यह भी पढ़ें- IITs में फैकल्टी की कमी का क्या है बड़ा कारण? प्रोफेसर और IIT डायरेक्टर ने दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं