विज्ञापन

CBSE 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कब तक आएगा, क्या 11वीं में पहले एडमिशन लेना जरूरी?

CBSE Second Board Exam Result 2026 : कई पेरेंट्स डरते हैं कि अगर एडमिशन ले लिया और रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा तो? चिंता न करें, प्रोविजनल एडमिशन इसी आधार पर होता है कि आपका फाइनल रिजल्ट बोर्ड की पात्रता (Eligibility) को पूरा करेगा. यदि आप पास हो जाते हैं, तो आपका एडमिशन कन्फर्म हो जाता है.

CBSE 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कब तक आएगा, क्या 11वीं में पहले एडमिशन लेना जरूरी?
कई पेरेंट्स डरते हैं कि अगर एडमिशन ले लिया और रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा तो?

CBSE 10th Second Board Exam Result 2026: सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 10वीं बोर्ड एग्जाम के परिणाम 15 अप्रैल को जारी कर दिए हैं. अब CBSE दूसरे बोर्ड एग्जाम की तैयारी में लग गया है, जो 5 मई से शुरू होने वाला है, जो 21 मई तक चलेगा. वहीं, रिजल्ट जारी होने की संभावित डेट 30 जून है.  ऐसे में जिन छात्रों ने नंबर बढ़ाने के लिए दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए अप्लाई किया है, उनके मन में सवाल है कि रिजल्ट कब तक आएगा, क्या रिजल्ट का इंतजार किए बिना 11वीं में एडमिशन ले लेना चाहिए? अगर आप भी इसी कशमकश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके सभी कंफ्यूजन दूर कर देगा.

क्या रिजल्ट से पहले 11वीं में एडमिशन जरूरी है?

इसका सीधा जवाब है- हां, यह एक स्मार्ट फैसला हो सकता है.

ज्यादातर प्राइवेट और नामी स्कूल रिजल्ट आने से काफी पहले ही 'प्रोविजनल एडमिशन' (Provisional Admission) की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं. इसके पीछे कई ठोस कारण हैं:

सीटों की मारामारी

लोकप्रिय स्कूलों में साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की सीटें बहुत जल्दी भर जाती हैं. रिजल्ट का इंतजार करने वाले छात्रों को मनपसंद स्ट्रीम या स्कूल से हाथ धोना पड़ सकता है. 

पढ़ाई का नुकसान

रिजल्ट आने और एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने में अक्सर जुलाई आ जाता है. अगर आप पहले एडमिशन लेते हैं, तो आपकी 'ब्रिज क्लासेज' शुरू हो जाती हैं, जिससे 11वीं का कठिन सिलेबस कवर करना आसान होता है.

अगर कम नंबर आए तो क्या होगा?

कई पेरेंट्स डरते हैं कि अगर एडमिशन ले लिया और रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा तो? चिंता न करें, प्रोविजनल एडमिशन इसी आधार पर होता है कि आपका फाइनल रिजल्ट बोर्ड की पात्रता (Eligibility) को पूरा करेगा. यदि आप पास हो जाते हैं, तो आपका एडमिशन कन्फर्म हो जाता है.

क्या रिजल्ट आने के बाद ले सकते हैं एडमिशन

इसका जवाब है- हां. इसमें कोई परेशानी नहीं. 

यह भी पढ़ें- UP News: बेटियों की शिक्षा पर CM योगी का बड़ा फैसला, अब हर ब्लॉक में होंगे आवासीय स्कूल

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE 10th Result 2026, Class 10 Board Exam Result, Provisional Admission Class 11, CBSE Result Date, Stream Selection After 10th
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com