CAT 2026 Dress Code Rules: MBA में एडमिशन का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का आयोजन 29 नवंबर को किया जाएगा. बता दें कि इस बार परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर की ओर से किया जा रहा है. जिसका एडमिट कार्ड 6 नवंबर 2026 को संस्थान की ओर जारी कर दिया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं एग्जाम के दिन आप क्या पहन सकते हैं, क्या नहीं और एग्जाम हॉल में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं और एग्जाम कितनी शिफ्ट में होगा.
CAT 2026 एग्जाम में क्या पहन सकते हैं?
कैंडिडेट्स को हल्के और साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. ऐसे कपड़े पहनें जिनमें बहुत ज्यादा डिजाइन, बड़ी बटन या धातु की सजावट न हो. फुटवियर के तौर पर चप्पल या साधारण सैंडल पहनकर आएं.
CAT 2026 एग्जाम में क्या नहीं पहन सकते हैं?
इसके अलावा ऐसे कपड़ों को भी इजाजत नहीं दी जाएगी जिनमें कई पॉकेट हों या जिनमें धातु के हिस्से लगे हों. परीक्षा अधिकारियों का मानना है कि इससे सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
क्या नहीं ले जा सकते?
- स्मार्टवॉच
- ब्लूटूथ डिवाइस
- मोबाइल फोन
- कैलकुलेटर
- धातु के आभूषण
- घड़ी
- अन्य इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरी
तीन शिफ्ट में होगा एग्जाम
CAT 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देश के 170 परीक्षा शहरों में किया जाएगा. परीक्षा कुल तीन शिफ्ट में होगी.
- पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
- तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक
यह एग्जाम उम्मीदवारों की Verbal Ability and Reading Comprehension (VARC), Data Interpretation and Logical Reasoning (DILR) और Quantitative Ability (QA) में कितने कुशल हैं, इसका आकलन करती है.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए सभी गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ें और एग्जाम सेंटर्स पर समय से पहुंचें. ड्रेस कोड और अन्य नियमों का पालन नहीं करने पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है. इसलिए सभी नियमों का पालन सख्ती से करिए.
यह भी पढ़ें- फरवरी से शुरू हो रहे हैं बोर्ड एग्जाम, इन 5 आसान टिप्स को फॉलो करके हर सब्जेक्ट में पा सकते हैं फुल मार्क्स!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं