रिसर्च की दुनिया का शौक रखने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है. भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) और भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) ने मिलकर छात्रों के लिए 'CAG-ICSSR रिसर्च आर्टिकल प्रतियोगिता' की शुरुआत की है. इस पूरे कॉम्पिटिशन में करीब 1 करोड़ के इनाम दिए जाएंगे. राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरस्कार 1 लाख 25 हजार रुपये का है. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में पब्लिक फाइनेंस, फिस्कल गर्वनेंस और डेटा विश्लेषण से जुड़ी रिसर्च क्षमता को बढ़ावा देना है.
कौन हो सकता है शामिल?
इस रिसर्च कॉम्पिटिशन में किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (UG), पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) या पीएचडी की पढ़ाई कर रहे छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं. रिसर्च के लिए अलग-अलग विषय दिए गए हैं.
- वित्तीय संघवाद और गवर्नेंस (Fiscal federalism and governance)
- सामाजिक क्षेत्र में खर्च (Social sector spending)
- कौशल विकास, रोजगार और MSMEs (Skilling, employment and MSMEs)
- शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों को सशक्त बनाना (Empowering urban and rural local bodies)
कितने शब्दों में देनी होगी रिसर्च?
रिसर्च की शब्द सीमा की बात करें तो UG और PG छात्रों को 4,000 से 5,000 शब्द लिखने होंगे. वहीं पीएचडी छात्रों को 5,000 से 6,000 शब्द में अपनी रिसर्च को देना होगा. रिसर्च पेपर को PDF फॉर्मेट में जमा करना है.
नोट कर लीजिए जरूरी तारीखें
- राज्य स्तर: 31 अगस्त
- राष्ट्रीय स्तर: 30 सितंबर
राज्य स्तर पर किसे कितना मिलेगा इनाम?
पहला पुरस्कार: ₹75,000
दूसरा पुरस्कार: ₹50,000
तीसरा पुरस्कार: ₹25,000
राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार
पहला पुरस्कार: ₹1,25,000
दूसरा पुरस्कार: ₹1,00,000
तीसरा पुरस्कार: ₹75,000
ये भी पढे़ं - IIT मद्रास ने जारी किया GATE 2027 का शेड्यूल, जानें परीक्षा की तारीखें और बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं