विज्ञापन

IIT मद्रास ने जारी किया GATE 2027 का शेड्यूल, जानें परीक्षा की तारीखें और बड़े बदलाव

GATE 2027 Exam Schedule 2026 : आईआईटी मद्रास ने GATE 2027 परीक्षा का ऑफिशियल शेड्यूल और नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

IIT मद्रास ने जारी किया GATE 2027 का शेड्यूल, जानें परीक्षा की तारीखें और बड़े बदलाव
IIT मद्रास ने परीक्षा की तारीखों के साथ-साथ पेपर टाइमिंग्स और कुछ महत्वपूर्ण बदलावों की भी घोषणा की है

GATE 2027 Exam Date Announced : आईआईटी मद्रास (IIT Madras) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. अगर आप देश के टॉप संस्थानों से मास्टर डिग्री या डायरेक्ट Ph.D. करना चाहते हैं, या फिर महारत्न-नवरत्न कंपनियों (PSUs) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बड़ा मौका है. IIT मद्रास ने परीक्षा की डेट्स के साथ-साथ पेपर टाइमिंग्स और कुछ बड़े बदलावों की भी घोषणा की है, जिनके बारे में हम आगे आर्टिकल में विस्तार से बता रहे हैं.

सबसे पहले बात करते हैं एग्जाम शेड्यूल कीी-

एग्जाम शेड्यूल क्या होगा

आईआईटी मद्रास की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, गेट 2027 की परीक्षा फरवरी महीने के में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की डेट्स 6, 7, 14, 15, 20 और 21 फरवरी 2027 हैं. सारी परीक्षाएं वीकेंड पर हो रही हैं. बता दें कि कुल 30 अलग-अलग सब्जेक्ट के लिए होने वाली यह परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में होगी-

  • पहली शिफ्ट 09:30 AM से 12:30 PM
  • दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:30 PM to 05:30 PM तक

अब आते हैं महत्वपूर्ण बदलावों पर जो इस साल किए गए हैं-

5 साल बाद बदला सिलेबस

इस बार की GATE परीक्षा में सबसे बड़ा बदलाव इसके सिलेबस में किया गया है. पूरे 5 साल बाद सभी टेस्ट पेपर्स के सिलेबस को रिवाइज किया गया है. ऐसे में छात्रों को अपनी तैयारी की स्ट्रैटजी बदलनी होगी. बदलते दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन की बढ़ती मांग को देखते हुए पहली बार रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन का एक अलग पेपर शामिल किया गया है.

वहीं, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस (TF) पेपर को अब इंजीनियरिंग साइंसेज के तहत एक सेक्शनल पेपर बना दिया गया है. बता दें कि इन चेंजेज के बावजूद कुल पेपर्स की संख्या 30 ही रहेगी.

डिजीलॉकर और फेशियल रिकग्निशन से होगी एंट्री

एग्जाम सेंटर पर फर्जीवाड़े को रोकने और स्टूडेंट की सुरक्षा व पहचान को पुख्ता करने के लिए इस बार डिजीलॉकर और फेशियल ऑथेंटिकेशन जैसी मॉडर्न टेक्नीक का इस्तेमाल किया जाएगा. 

कौन दे सकता है परीक्षा और क्या है पैटर्न?

इस परीक्षा के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स के फाइनल ईयर के छात्र या डिग्री पूरी कर चुके लोग अप्लाई कर सकते हैं. बीटेक थर्ड ईयप के स्टूडेंट्स भी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं. बता दें कि इस परीक्षा में बैठने की कोई एज लिमिट नहीं है.

3 घंटे की इस परीक्षा में कुल 65 सवाल पूछे जाएंगे, जो 100 नंबर के होंगे. परीक्षा का मीडियम केवल अंग्रेजी होगा. इसमें जनरल एप्टीट्यूड 15 नंबर सभी के लिए अनिवार्य होगा.

यह भी पढ़ें- क्या सिर्फ कॉमर्स वाले ही कर सकते हैं MBA? जानिए यहां सच्चाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com