विज्ञापन

BPSC ने TRE-4.0 के लिए 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया विज्ञापन किया जारी, जानें आवेदन की तारीख

BPSC ने TRE 4.0 शिक्षक भर्ती के लिए 32,388 पदों पर नया विज्ञापन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू होंगे. उम्मीदवार 26 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है.

BPSC ने TRE-4.0 के लिए 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नया विज्ञापन किया जारी, जानें आवेदन की तारीख
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.

BPSC Teacher Recruitment 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 के तहत 32,388 पदों पर भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी कर दिया है. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, TRE 4.0 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी. ऐसे में अब कैंडिडेट्स BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

आवेदन की लास्ट डे क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2026 रखी गई है.

डिटेल नोटिफिकेशन वेबसाइट पर

BPSC ने भर्ती से जुड़ा डिटेल नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है. ऐसे में आवेदन करने से पहले भर्ती नियम, पात्रता, आरक्षण, सब्जेक्टवाइज रिक्रूटमेंट और अन्य जरूरी गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com