PG Students Allowance Bihar : बिहार के सरकारी मेडिकल और डेंटल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वावे पीजी मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार ने उनके मंधली स्टाइपेंड में बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है. तो चलिए जानते हैं किसके खाते में हर महीने कितने आएंगे
फर्स्ट ईयरअब फर्स्ट ईयर के पीजी स्टूडेंट्स का मानदेय बढ़ाकर 92,800 रुपये कर दिया गया है. इससे पहले उन्हें 82,000 रुपये हर महीने मिलते थे.
सेकेंड ईयरइसी तरह सेकेंड ईयर के छात्रों को अब 1,02,000 रुपये हर महीने खाते में आएंगे. पहले यह राशि 90,200 रुपये थी. वहीं, तीसरे साल के पीजी स्टूडेंट्स के मानदेय भी बढ़ाए गए हैं. अब उन्हें 1,12,200 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. पहले 99,220 रुपये प्रतिमाह मिलता था.
नए साल से होगा लागूबता दें कि यह रिवाइज्ड स्टाइपेंड 1 जनवरी 2026 से लागू होगी और इससे हजारों मेडिकल छात्रों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, पीजी छात्रों के मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी। बिहार सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय। पीजी छात्र जो वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में मरीजों के इलाज और अस्पताल की सेवाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। pic.twitter.com/2bzX75TfpH
— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) September 11, 2026
वहीं बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी.
मरीजों की सेवा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारीपीजी मेडिकल छात्र केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहते बल्कि अस्पतालों में मरीजों की देखभाल, जांच, उपचार प्रक्रिया और विभिन्न विभागों के संचालन में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. कई बार इमरजेंसी और वार्ड प्रबंधन में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में सरकार का यह फैसला उनके कार्यों की अहमियत को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें- MBBS इंटर्न्स को बड़ा तोहफा: उत्तराखंड में स्टाइपेंड 17 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुआ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं