Benjamin Netanyahu Education : आज इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) दुनिया के सबसे चर्चित और ताकतवर नेताओं में से एक हैं. 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमलों के बाद से वह अपने राजनीतिक जीवन की सबसे कठिन परीक्षा और चुनावों का सामना कर रहे हैं. इजरायल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड नेतन्याहू के नाम ही दर्ज है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेतन्याहू की पढ़ाई-लिखाई कहां से हुई है? और राजनीति की दुनिया में कदम रखने से पहले वह क्या काम करते थे? अगर नहीं तो आज के इस आर्टिकल में जानते हैं बेंजामिन के जीवन के अनसुने किस्से.
इस कॉलेज से की है पढ़ाई
बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के सबसे मशहूर और प्रतिष्ठित संस्थान मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से पढ़ाई की है. यहां से उन्होंने वास्तुकला (Architecture) में बैचलर की है. वास्तुकला की पढ़ाई के बाद, नेतन्याहू ने बिजनेस की बारीकियों को सीखने का फैसला किया. उन्होंने MIT से ही बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री भी हासिल की.
पहली नौकरी कहां की
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, नेतन्याहू ने 1970 के दशक के आखिर में दुनिया की जानी-मानी कंसल्टिंग फर्म बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) में काम करना शुरू किया. अमेरिका में बिताए इस समय ने उन्हें बिजनेस मैनेजमेंट और आर्थिक समस्याओं को हल करने के लिए प्राइवेट सेक्टर (Private-sector) के दृष्टिकोण को समझने का गहरा अनुभव दिया.
इसके कुछ सालों बाद वह इजरायल लौट आए और पब्लिक सर्विस व डिप्लोमेसी के क्षेत्र में उतर गए. साल 1984 से 1988 तक उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) में इजरायल के राजदूत के रूप में भी सेवा दी, जिससे उन्हें ग्लोबल डिप्लोमेसी का अच्छा अनुभव मिला. इसके बाद वह साल 1996 में पहली बार इजरायल के प्रधानमंत्री बने.
यह भी पढ़ें- NTA ने जारी किए JEE Main रजिस्ट्रेशन का जरूरी नियम, DigiLocker और Re-KYC गाइडलाइंस जरूर देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं