विज्ञापन

Assam HSLC Results 2026: असम बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे चेक

असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) 2026 परीक्षाएं इस साल 10 फरवरी से शुरू हुई थी. जो कि 27 फरवरी, तक चली थी. असम बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा देने वाले छात्र लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जो कि कल खत्म होने जा रहा है.

Assam HSLC Results 2026: असम बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी, इस तरह कर सकेंगे चेक
SMS के ज़रिए भी आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Assam HSLC Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम (SEBA), हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) 2026  के नतीजे 10 अप्रैल यानी कल जारी करने जा रहा है. उम्मीद है कि 10 कक्षा का रिजल्ट सुबह 10 बजे के बाद कभी भी जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर सकते हैं. नतीजे जारी होते है,  छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद अगर किसी छात्र को अंक सही नहीं लगते हैं, तो अंकों को चुनौती दे सकता है. निर्धारित समय-सीमा के अंदर री-चेकिंग या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है. लेकिन ध्यान रहे कि पुनर्मूल्यांकन केवल थ्योरी पेपर के लिए ही होगा. 

कैसे चेक करें HSLC 2026 के नतीजे

  1. हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) 2026 के नतीजे चेक करने के लिए  आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाएं: asseb.in, sebaonline.org, या resultsassam.nic.in प जाएं.
  2. असम 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही, होमपेज पर "SEBA HSLC Result 2026" का एक लिंक एक्टिव हो जाएगा. इसपर क्लिक कर दें.
  3. एक नया पेज खुलेगा, उस पेज में रोल नंबर और ज़रूरी जानकारी डालने के कहा जाएगा. 
  4. सही से सारी जानकारी भर दें और सबमिट पर क्लिक कर दें.
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें

असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की HSLC परीक्षाएं इस साल 10 फरवरी से शुरू हुई थी. ये परीक्षाएं 27 फरवरी, 2026 तक चली थी. वहीं 10 बोर्ड रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा. 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए असम कक्षा 12 की परीक्षाएं 11 फरवरी से 16 मार्च तक आयोजित की गईं थी.

असम HS परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को हर एक विषय में कम से कम 30% अंक और कुल मिलाकर 30% अंक हासिल करने होंगे. वहीं बोर्ड चाहे तो कम अंक आने पर ग्रेस मार्क्स देकर भी बच्चों को पास कर सकता है.

ये भी पढ़ें- UPHESC Professor Exam City Slip 2026: UP असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, अब इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com