HSLC Result 2026 OUT : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने साल 2026 की हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है. जहां राज्य का कुल पास प्रतिशत 65.62% रहा, वहीं कुछ जिलों ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है. आइए जानते हैं कौन से जिले के छात्रों का पासिंग पर्सेंटेज सबसे ज्यादा रहा और किसका कम.
यह भी पढ़ें- Assam HSLC Results 2026: असम बोर्ड कक्षा 10वीं में ने ज्योतिर्मय ने किया टॉप, इतने नंबर लाकर पाया पहला स्थान
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
दीमा हसाओ बना 'नंबर 1'
इस साल के नतीजों में दीमा हसाओ जिले ने सफलता का परचम लहराया है. 88.23% पास प्रतिशत के साथ यह जिला पूरे असम में टॉप पर रहा. इसके बाद शिवसागर 84.08% के साथ दूसरे और डिब्रूगढ़ 78.46% के साथ तीसरे स्थान पर रहा. इन जिलों के शानदार प्रदर्शन ने यह दिखा दिया है कि राज्य के पहाड़ी और दूर-दराज के इलाकों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है.
Heartiest congratulations to the top three performing districts:
— Ranoj Pegu (@ranojpeguassam) April 10, 2026
✅ Dima Hasao – 88.23%
✅ Sivasagar – 84.08%
✅ Dibrugarh – 78.46% pic.twitter.com/SVghOQG2bA
आंकड़ों की जुबानी, छात्रों की कहानी
इस साल परीक्षा में कुल 4,29,249 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,81,701 छात्र सफल घोषित किए गए हैं. डिवीजन के आधार पर देखें तो
- 1st Division: 85,189 छात्र
- 2nd Division: 1,50,167 छात्र
- 3rd Division: 46,345 छात्र पास हुए
छोटे जिलों का बड़ा धमाका
टॉप 3 के अलावा नलबाड़ी (76.58%), लखीमपुर (76.98%) और कामरूप मेट्रो (76.94%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वहीं, कुछ जिलों को अभी और सुधार की जरूरत है. कछार (49.13%) और बोंगाईगांव (49.62%) जैसे जिलों में पास प्रतिशत राज्य के औसत से काफी नीचे रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं