विज्ञापन

UPHESC Professor Exam City Slip 2026: UP असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, अब इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

UPHESC Assistant Professor Exam City 2026: UPHESC ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की 'एग्जाम सिटी स्लिप' जारी कर दी है. सिटी स्लिप में जिसे शहर या जिला में आपकी परीक्षा होगी, उसकी जानकारी दी गई है. ताकि आप अपनी यात्रा की प्लानिंग समय से कर सकें.

UPHESC Professor Exam City Slip 2026: UP असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, अब इस दिन आएगा एडमिट कार्ड
ये परीक्षा कुल दो दिनों तक चलेगी और दो पालियों में आयोजित की जाएगी.

UPHESC Assistant Professor Exam City 2026: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) जिसे पहले UPHESC के नाम से जाना जाता था, ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की 'एग्जाम सिटी स्लिप' 2026 जारी कर दी है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेना चाहते हैं, वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर 'एग्जाम सिटी स्लिप' 2026 चेक कर ले. बता दें कि ये परीक्षा 18-19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जानी है. वहीं परीक्षा एडमिट कार्ड 15 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे

दो पालियों में होगी परीक्षा

ये परीक्षा कुल दो दिनों तक चलेगी और दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 09:30 बजे से शुरू होगी जो कि 11:30 बजे तक चलेगी. वहीं दोपहर में परीक्षा 2:20 बजे से शुरू होगी जो कि शाम 04:30 बजे तक चलेगी. 

ये भी पढ़ें- UPSC NDA 2025 Final Result: यूपीएससी एनडीए-2 का फाइनल रिजल्ट जारी, कुल 742 अभ्यर्थी हुए सफल

सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें

  1. असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की 'एग्जाम सिटी स्लिप' आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org पर अपलोड की है. 
  2. इसे हासिल करने के लिए उम्मीदवार uphesc.org लिंक पर जाएं.
  3. नोटिस बोर्ड या कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन पर जाएं.
  4. यहां पर "Assistant Professor Exam City Intimation Slip 2026" का लिंक होगा. इसपर क्लिक कर दें.
  5. फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि और कैप्चा कोड डालें.
  6. आपकी स्क्रीन पर 'एग्जाम सिटी स्लिप' 2026 दिख जाएगी. 

UPHESC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के तहत उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में 917 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जानी है. सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दी ई है. यह परीक्षा प्रमुख 6 जिलों में आयोजित की जा रही है जो कि आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी. इसके लिए कुल 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

बता दें कि सिटी स्लिप में जिसे शहर या जिला में आपकी परीक्षा है, उसकी जानकारी दी गई होगी. ताकि आप अपनी यात्रा की प्लानिंग समय से कर सकें.

ये भी पढ़ें-UPSC Prelims 2026: कुछ ही महीनों बाद है UPSC प्रीलिम्स परीक्षा, तैयारी करते समय रखें इन बातों का ध्यान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com