विज्ञापन

Assam Board HSLC Result 2026: लड़कों के सामने 'पिछड़' गईं लड़कियां, जानें इस बार कितना रहा पास प्रतिशत

Assam Board HSLC Result 2026: जारी हुआ असम 10वीं का रिजल्ट. इस बार लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ा. जानें कुल पास प्रतिशत, डिवीजन-वाइज आंकड़े.

Assam Board HSLC Result 2026:  लड़कों के सामने 'पिछड़' गईं लड़कियां,  जानें इस बार कितना रहा पास प्रतिशत
इस साल कुल 65.62% छात्र पास हुए, जिसमें लड़कों का प्रदर्शन (67.78%) लड़कियों (63.96%) से बेहतर रहा.

Assam HSLC Result 2026 : असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) ने आज, 10 अप्रैल 2026 को हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी कक्षा 10वीं के नतीजों का ऐलान कर दिया है. सुबह 10:30 बजे जारी हुए इन परिणामों ने इस बार सबको चौंका दिया है. अमूमन हर बोर्ड परीक्षा में बाजी मारने वाली लड़कियां इस बार असम बोर्ड में लड़कों से पीछे रह गई हैं. छात्र अपना डिजिटल स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत पोर्टल्स पर तुरंत देख सकते हैं.

लड़कों का रहा 'बोलबाला', लड़कियों का ग्राफ गिरा

इस साल के नतीजों में जेंडर-वाइज परफॉरमेंस सबसे ज्यादा चर्चा में है. बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, लड़कों ने लड़कियों के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन किया है.

  • लड़कों का पास प्रतिशत: 67.78%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 63.96%

करीब 4 फीसदी के बड़े अंतर के साथ लड़कों ने इस साल अपनी शैक्षणिक बढ़त साबित की है.

राज्य का कुल प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर रहा है. साल 2025 में जहां 63.98% छात्र पास हुए थे, वहीं 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 65.62% पहुंच गया है. परीक्षा में कुल 4,29,249 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,81,701 छात्रों ने सफलतापूर्वक बोर्ड की दहलीज पार कर ली है.

डिवीजन के आधार पर रिजल्ट स्टेटस

  • प्रथम श्रेणी (1st Div): 85,189 छात्र
  • द्वितीय श्रेणी (2nd Div): 1,50,167 छात्र
  • तृतीय श्रेणी (3rd Div): 46,345 छात्र

शैक्षणिक उत्कृष्टता दिखाने वाले 3,983 छात्रों ने डिस्टिंक्शन और 13,681 छात्रों ने स्टार मार्क्स हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. हालांकि, 9,315 छात्र अनुपस्थित रहे और 135 को परीक्षा के दौरान निष्कासित भी किया गया.

आगे क्या? मार्कशीट और सुधार का मौका

छात्र बोर्ड की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. यह डिजिटल कॉपी ही कक्षा 11वीं के एडमिशन में काम आएगी. यदि कोई छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है, तो वह री-चेकिंग (Re-checking) या अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी त्रुटि की स्थिति में आधिकारिक सूचना के जरिए सुधार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- SEBA Assam HSLC Result 2026: दीमा हसाओ बना स्टेट टॉपर जिला, 88.23% छात्र पास, यहां देखें पूरी लिस्ट

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Board HSLC Result 2026, ASSEB 10th Result, Assam Class 10 Pass Percentage, Boys Vs Girls Result 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com