विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2020

दिल्ली में एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दंगा भड़काने ओर हत्या करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दिल्ली में एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

दिल्ली के कंझावला इलाके में एक लड़की से बात करने को लेकर भीड़ ने मंगलवार रात को एक शख्स पर हमला कर दिया. युवक को बचाने आये एक राहगीर को भी भीड़ में शामिल लोगों ने पीट दिया जिससे राहगीर की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार रेहान नाम का एक लड़का एक पड़ोसी लड़की से बात करता था, वहीं इलाके के अन्य युवक से भी लड़की की बातचीत होती थी. इस बात से नाराज युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रेहान के घर पर हमला कर दिया. इसी दौरान ड्यूटी खत्म करके 23 साल का शौकत लौट रहा था, उसने रेहान को पिटते हुए देखा तो उसे छुड़ाने की कोशिश की. इस पर हमलावर उसी पर टूट पड़े.

दिल्ली: 14 साल की लड़की से रेप के आरोपी की पुलिस थाने में संदिग्ध मौत

भीड़ की शक्ल में हमलावरों ने काफी देर तक तक दोनों की पिटाई की और भाग गए. वहां मौजूद लोगों ने घायलों को पहले संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गम्भीर होने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बुधवार सुबह शौकत की मौत हो गई.

पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दंगा भड़काने ओर हत्या करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यूपी : सरेआम मारी गोली, बेटे की हत्या, बाप की हालत गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Beaten To Death, Delhi Police, Delhi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com