प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के कद्दावर मंत्री आजम खान की भैंस की तलाश के लिए वहां की पुलिस के पूरी ताकत से जुटने की खबर सुर्खियां बटोर चुकी है, अब देश की राजधानी दिल्ली में ही इसी से मिलता-जुलता मामला सामने आया है। जी हां, दिल्ली की फतेहपुर बेरी थाना पुलिस को तीन बकरी और एक बकरे की तलाश है।
नफीस अहमद फतेहपुरबेरी इलाके के सतबरी में रहते हैं उनके पास तीन गर्भवती बकरी और एक बकरा था। घर के बाहर बरामदे में ये चारों बंधे रहते थे। एक दिसम्बर की रात एक बजे के आसपास इन्होंने देखा कि तो चारों बंधे हुए थे। सुबह चार बजे जब बाहर देखा तो चारों जानवर गायब थे।
इन्होंने घर और आसपास ढूंढने की कोशिश की। जब निराशा हाथ लगी तो इन्होंने 100 नं पर कॉल किया। पुलिस आई और तफ्तीश के बाद फतेहपुरबेरी थाने में मामला दर्ज कर लिया। अब नफीस के बकरे और बकरियों की तलाश की जा रही है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली पुलिस, बकरा-बकरी, Delhi Police, Goat, Fatehpur Beri Thana Police