विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में दबंगों के हौसले बुलंद, महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा

सरोजिनी नगर मार्केट में दुकान लगाने को लेकर कुछ लोगों के बीच झड़प (Sarojini Nagar Market Viral Video) हो गई थी. जिसके बाद कुछ दुकानदारों ने महिलाओं को बुरी तरह पीटा.

दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में दबंगों के हौसले बुलंद, महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा
सरोजिनी नगर मार्केट में महिलाओं से मारपीट का वीडियो.
नई दिल्ली:

दिल्ली के फेमस सरोजिनी नगर मार्केट में महिलाओं संग मारपीट की घटना सामने आई है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Sorijini Nagar Viral Video) हो रहा है. वीडियो में कुछ दबंग महिलाओं को डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं. दिन दहाड़े महिलाओं को पीटे जाने का ये वीडियो 27 मई का है. बता दें कि ये सभी महिलाएं सरोजिनी नगर मार्केट में छोटा-मोटा सामान बेचती हैं. वहीं हमलावर भी बाजार में अपनी दुकान चलाते हैं.

मार्केट में महिलाओं संग मारपीट

घायल महिलाओं का आरोप है की 23 मई को बाजार में दुकान लगाने को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था. उसके बाद 27 मई को सुबह 11 बजे काफी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर आए और उनको पीटने लगे. उन्होंने महिलाओं को बुरी तरह पीटा. जिसकी वजह से उनको गंभीर चोट आई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सामने आए वीडियो में महिलाओं के शरीर पर चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं. मारपीट का ये वीडियो डरा देने वाला है. पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Sarojini Nagar Market Video Viral, Women Beaten Video, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com