विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2016

देश की राजधानी दिल्ली में आज रही अब तक की सबसे गर्म सुबह, बारिश की संभावनाएं

Also Read in
देश की राजधानी दिल्ली में आज रही अब तक की सबसे गर्म सुबह, बारिश की संभावनाएं
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को अब तक की सबसे गर्म सुबह रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा चढ़ने का अनुमान जताया है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, 'आज का न्यूनतम तापमान इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। तापमान आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है।' अधिकारी ने कहा कि दोपहर में आसमान में आंशिक रूप से बदली छाने के आसार हैं। शाम में कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 58 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। वहीं, एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, सबसे गर्म सुबह, बारिश की संभावना, मौसम, Delhi, The Warm Morning, Chance Of Rain, Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com