विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2018

दिल्ली में पत्नी को जीबी रोड पर बेच रहा था शख्स, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपनी ही पत्नी को दिल्ली के रेड लाइट एरिया में बेचने आया था.

दिल्ली में पत्नी को जीबी रोड पर बेच रहा था शख्स, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
दिल्ली पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपनी ही पत्नी को दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड में बेचने के मकसद से पानीपत से दिल्ली लेकर आया, लेकिन जब पत्नी को बेचने में वो नाकामयाब रहा तो उसने पत्नी की हत्या का ही प्लान रच डाला. राहत की बात यह रही की वक्त रहते एक मुखबिर ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दे दी और फिर कमला मार्केट थाने की पुलिस ने जीबी रोड का कोठे मालिक बनकर आरोपी पति को अपने जाल में फंसाया. फिर चाक़ू के साथ धर दबोचा. पुलिस के मुताबिक 23 साल के आरोपी पति सद्दाम ने दूसरी शादी शादी धोखे से तो की ही बल्कि दूसरी पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए उसको एक रिशेतदार से मिलने के बहाने दिल्ली लेकर आया और फिर दिल्ली के रेड लाइट एरिया में  बेचने की कोशिश करने लगा.

दिल्‍ली पुलिस के कांस्‍टेबल को 'दलाल' समझकर रेप के बाद नाबालिग लड़की को बेचने की कोशिश 

ये जानकारी एक मुखबिर ने कमला मार्केट थाने के स्टाफ को दे दी. जिसके बाद पुलिस ने एक प्लान बनाया और कोठा मालिक बनकर सद्दाम से उसकी पत्नी का सौदा 1 लाख बीस हजार रुपए में तय किया और जैसे ही सद्दाम पुलिस के जाल में फंसा उसे गिरफ्तार कर लिया गया. सद्दाम ने पुलिस को बताया की उसने दो शादियां की थी. दोनों पत्नियों के झगड़ों से परेशान होकर एक बीवी को रास्ते से हटाने की मंशा बना ली थी. पहली पत्नी के मोटापे से सद्दाम दुखी था, इसी के चलते उसने दूसरी शादी की. फिर दूसरी पत्नी से भी मनमुटाव के चलते उससे भी पीछा छुड़ाने के लिए उसे बेचने का प्लान बनाया. पुलिस के मुताबिक सद्दाम ने यह भी सोच रखा था की अगर वो दूसरी पत्नी को बेचने में कामयाब नही रहा तो पत्नी को रास्ते से ही हटा देगा. इसके लिए उसने बाकायदा चाकू भी खरीदा था. 

इस पुलिस अफसर की समझदारी से बिहार की एक लड़की जिस्मफरोशी के दलदल में फंसने से बची
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, GB Road Area
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com