विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2018

पुरुषों को कथित तौर पर अश्लील इशारें कर रही थीं महिलाएं, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-20 से 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इन महिलाओं पर आरोप है कि वे सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें कर रही थीं.

पुरुषों को कथित तौर पर अश्लील इशारें कर रही थीं महिलाएं, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-20 से 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इन महिलाओं पर आरोप है कि वे सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें कर रही थीं. पुलिस के मुताबिक सोमवार की शाम को उनके पास फोन आया और कहा गया कि महिलाएं अश्लील हरकत कर रही हैं और इसकी वजह से माहौल खराब हो रहा है. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग यहां एक वेश्यावृति रैकेट चला रहे हैं और इसकी वजह से क्षेत्र की शांति भंग होती है. माहौल खराब हो रहा है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये महिलाएं यहां कथित तौर पर पुरुषों को इशारे करती हैं, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा है. पुलिस ने एक घर से चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जहां वह किराएदार के रूप में रहती थीं. अधिकारी ने बताया कि अब तक वेश्यावृति का पता इस मामले में नहीं चला है और उन्होंने महिलाओं के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज किया है.

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी के लिए होड़ के बाद निर्वस्त्र होने का वीडियो वायरल

आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर भी अश्लील हरकत करने का एक मामला सामने आया था. दिल्ली पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर अश्लील हरकत करने के मामले में चार किन्नरों को हिरासत में लिया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि चारों उस्मानपुर इलाके में रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि हमने चार किन्नरों को हिरासत में लिया है और घटना के बाबत उनसे पूछताछ कर रहे हैं. बता दें कि वीडियो में दिख रहा है कि वे सिग्नेचर ब्रिज पर अपने कपड़े उतार रहे हैं और डांस कर रहे हैं, वहीं राहगीर उन्हें देख रहे हैं. पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर सुरक्षा भी कड़ी कर दी है, क्योंकि इस तरह के दावे थे कि पुल पर पुलिस की तैनाती नहीं थी. (इनपुट-भाषा से भी) 

25 महिलाओं के साथ अश्लील हरकत के आरोपी ने जेल से आते ही किया महिला से रेप  

VIDEO : बिहार में नाबालिग से छेड़खानी


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Obscene Act, Rohini, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com