विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2018

दिल्‍ली : दामाद ने चाकू मारकर ले ली ससुर की जान, दहेज को लेकर चल रहा था विवाद

2016 में मृतक की बेटी राखी की शादी नीरज नाम के युवक से हुई थी. नीरज पेशे से ड्राइवर है. शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था.

दिल्‍ली : दामाद ने चाकू मारकर ले ली ससुर की जान, दहेज को लेकर चल रहा था विवाद
आरोपी नीरज फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: दिल्ली के मयूर विहार इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक शख्स की उसके ही दामाद ने चाकू से वार कर के हत्या कर दी. मृतक का नाम प्रभूदयाल है. दामाद और बेटी के बीच दहेज की मांग को लेकर विवाद चल रहा था. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद नीरज फरार हो गया. 52 साल के प्रभुदयाल दोपहर के वक्त घर में मौजूद थे, तभी नीरज ने अपने कुछ साथियों के साथ प्रभुदयाल के घर की घंटी बजाई और उनके बाहर आते ही चाकू से तबातोड़ हमला कर दिया जिससे प्रभुदयाल की मौके पर ही मौत हो गई.

2016 में मृतक की बेटी राखी की शादी नीरज नाम के युवक से हुई थी. नीरज पेशे से ड्राइवर है. शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था. नीरज ने 2 महीने पहले अपनी पत्नी राखी पर चाकू से वार कर हत्या की कोशिश की थी. लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया था.

परिवार का आरोप है कि नीरज आए दिन प्रभुदयाल के घर पर आकर हंगामा करता था और मारपीट करता था. फिलहाल प्रभुदयाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी नीरज को पकड़ने के लिए दबिश डाल रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Mayur Vihar Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com