Delhi: दिल्ली (Delhi) के भलस्वा डेरी इलाके में एक शख्स के ऊपर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले शख्स को जब पुलिस में गिरफ्तार कर लिया और उससे हथियार बरामद करने के लिए ले गई तो उसने मौका पाकर पुलिस पर ही फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने जबाबी फायरिंग की और आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक 3 अक्टूबर को भलस्वा डेरी थाने में एक शख्स ने शिकायत दी कि उस पर समीर नाम के शख्स ने फायरिंग की है. पुलिस ने केस दर्ज कर समीर को गिरफ्तार कर लिया.
समीर ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसने पिस्टल जंगल में छुपा दी थी. जब पुलिस उसे पिस्टल बरामद करने के लिए अपने साथ ले गई तो आरोप है कि समीर ने एक पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिसवालों पर फायरिंग कर दी. तभी साथ में मौजूद कांस्टेबल विश्राम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए समीर के दाहिने पैर में गोली मारी और उसे भागते हुए गिरफ्तार कर लिया. समीर इलाके का कुख्यात बदमाश है. पुलिस ने उसे हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक, समीर पर 22 केस पहले से दर्ज हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- - ये भी पढ़ें - -
* कोरोना से मौत होने पर परिवार को 50 हजार का मुआवजा, केंद्र की योजना पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
* यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा- किसानों का भेष धरकर आंदोलन करने वाले कामयाब नहीं होंगे
* यूपी में मंत्रियों के दौरे के दौरान हिंसा में मारे गए 8 लोगों में से 4 किसान: प्रमुख 10 बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं