दिल्ली के जैतपुर इलाके में दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई थी. जिसमें अस्पताल के भीतर घुसकर डॉक्टर की हत्या (Hospital Doctor Murder) कर (Delhi Doctor Murder) दी गई. डॉक्टर की हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. अस्पताल के भीतर घुसकर डॉक्टर को गोली मार दी गई. ये घटना जैतपुर के नीमा अस्पताल की है. जिस डॉक्टर को गोली मारी, उसका जावेद नाम जावेद है.
डॉक्टर को गोली मारने वाले तक कैसे पहुंची पुलिस
डॉक्टर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक 17 साल के नाबालिग लड़के को पकड़ा है. इसी ने डॉक्टर जावेद को गोली मारी है. इस लड़के को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद इस नाबालिग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी फोटो अपलोड भी की थी. जहां उसने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कर दिया 2024 में मर्डर'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डॉक्टर ने मांगे ज्यादा पैसे, इसलिए कर दिया मर्डर
इस हत्याकांड को दो लड़कों ने अंजाम दिया था, दूसरा भी 16 साल का नाबालिग है. जिसकी तलाश जारी है. दोनों लड़कों ने यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. क्राइम ब्रांच सूत्रो के मुताबिक नाबालिग लड़के ने बताया कि डॉक्टर ने इलाज के ज्यादा पैसे ले लिए थे, इसलिए उन्होंने डॉक्टर को मार दिया. हालांकि इस मामले में लोकल पुलिस नर्सिंग होम की नर्स और उसके पति की भूमिका की जांच कर रही है.
अस्पताल में घुसकर डॉक्टर की हत्या
अस्पताल स्टाफ का कहना है कि 2 लड़कों ने अस्पताल में आकर कहा कि उनको चोट लगी है. पहले उनकी अस्पताल में ड्रेसिंग की गई. इसके बाद उन्होंने कहा कि उनको डॉक्टर को दिखाना है. जैसे ही दोनों डॉक्टर के केबिन में पहुंचे उन्होंने गोली चला दी. दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं