विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2020

भ्रष्टाचार के आरोप में BJP पार्षद को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, तो पार्टी से हुए सस्पेंड

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए नगर निगम के एक पार्षद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया.

भ्रष्टाचार के आरोप में BJP पार्षद को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, तो पार्टी से हुए सस्पेंड
मनोज महलावत (फाइल पोटो)
नई दिल्ली:

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए नगर निगम के एक पार्षद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया. दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि पार्षद मनोज मेहलावत को गुप्ता ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आने के तुरंत बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया. 

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के अंतर्गत वसंत कुंज से पार्षद मेहलावत को 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने कहा कि उसने कथित तौर पर बिना किसी बाधा के घर के निर्माण की अनुमति देने के लिए रिश्वत की मांग की थी. गिरफ्तार पार्षद को विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. 

कृषि कानून: किसानों की कुछ मांगे मान सकती है सरकार, पीएम आवास पर चल रही बैठक हुई खत्म

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Mahlawat, Delhi, Delhi BJP, Delhi BJP Councillor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com