विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2020

Delhi Assembly Election 2020: अच्छी और सस्ती शिक्षा के खिलाफ है भाजपा: मनीष सिसोदिया

सिसोदिया ने कहा, ‘ये परिवार भाजपा को माफ नहीं करेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘फीस बढ़ाकर भाजपा ने दिल्ली के छह लाख परिवारों पर बोझ डाल दिया है. यह दिखाता है कि भाजपा शिक्षा के खिलाफ है.’

Delhi Assembly Election 2020: अच्छी और सस्ती शिक्षा के खिलाफ है भाजपा: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)
  • 'अच्छी और किफायती' शिक्षा के खिलाफ है भाजपा
  • 'छह लाख परिवारों पर बोझ' है CBSE परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी
  • भाजपा ने ‘किसी अन्य द्वारा किए गए कार्य’ का श्रेय लेने का आरोप लगाया था
नई दिल्ली:

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  पर 'अच्छी और किफायती' शिक्षा के खिलाफ होने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी को शहर के 'छह लाख परिवारों पर बोझ' बताते हुए इस बारे में पार्टी से स्पष्टीकरण मांगा. बता दें, सिसोदिया की यह टिप्पणी भाजपा द्वारा आप पर ‘किसी अन्य द्वारा किए गए कार्य' का श्रेय लेने का आरोप लगाए जाने के कुछ घंटे बाद आई. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला. सिसोदिया ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि जब दिल्ली सरकार ने छात्रों की फीस देने का फैसला किया तो दिल्ली भाजपा नेताओं ने केंद्र से CBSE की परीक्षा फीस बढ़ाने को कह दिया.

दिल्ली में नए साल के पहले दिन ठंड से ठिठुरे लोग, आज आएगा बदलाव; ऐसा रहेगा मौसम

उल्लेखनीय है कि CBSE ने गत अगस्त में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा शुल्क में 1,150 रुपये तक की बढ़ोतरी की. यह बढ़ोतरी पांच साल में पहली बार की गई. दिल्ली के शिक्षा मंत्री का प्रभार संभालने वाले सिसोदिया ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा 'अच्छी और किफायती' शिक्षा के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सरकारी स्कूली छात्रों की पूरी फीस वहन करने को अभी भी प्रतिबद्ध है, भाजपा के इस कदम ने दिल्ली में निजी स्कूली छात्रों पर भारी वित्तीय बोझ थोप दिया है.

दिल्ली : ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा तो नाराज युवक ने अपनी बाइक में लगा दी आग

सिसोदिया ने कहा, ‘ये परिवार भाजपा को माफ नहीं करेंगे.' उन्होंने कहा, ‘फीस बढ़ाकर भाजपा ने दिल्ली के छह लाख परिवारों पर बोझ डाल दिया है. यह दिखाता है कि भाजपा शिक्षा के खिलाफ है.' सिसोदिया ने कहा, ‘भाजपा एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो शिक्षा सुधार के पूरी तरह से खिलाफ है. आज मैं भाजपा नेताओं से यह सवाल पूछना चाहता हूं कि वे आप सरकार के किफायती शिक्षा मॉडल के खिलाफ क्यों हैं? मैं यह भी पूछना चाहता हूं कि भाजपा पूरे भारत में किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विचार के क्यों खिलाफ है?' सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों के सभी कक्षा 10 और 12 के छात्रों की पूरी सीबीएसई परीक्षा फीस का भुगतान करेगी.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का केजरीवाल सरकार पर हमला, कहा- चुनावी लड़ाई झूठ बनाम सच

उन्होंने कहा, ‘यह शुल्क सामान्य के लिए 450 रुपये और एससी/एसटी के लिए 125 रुपये था.' सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में लगभग 44 लाख छात्र CBSE से संबद्ध स्कूलों में पढ़ रहे हैं जिनमें से लगभग छह लाख 10वीं और 12वीं कक्षा में हैं. सिसोदिया ने कहा कि उनकी सरकार के CBSE परीक्षा शुल्क के भुगतान के निर्णय से सरकारी स्कूलों के 3.5 लाख से अधिक छात्रों को लाभ होगा. उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने सोचा कि इस फैसले से उसकी राजनीति प्रभावित होगी, इसलिए दिल्ली भाजपा के नेताओं ने तुरंत अपने राष्ट्रीय नेताओं से संपर्क कर CBSE से इसकी फीस बढ़ाने के लिए कहा. इसके बाद दो अगस्त 2019 को CBSE ने कक्षा 10 और 12 के लिए परीक्षा शुल्क में भारी बढ़ोतरी की घोषणा कर दी, जिसके तहत सामान्य वर्ग के लिए यह बढ़कर 1,950 रुपये और एससी/एसटी के लिए 1,650 रुपये हो गई है.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Assembly Election 2020, Manish Sisodia AAP, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com