अरविंद केजरीवाल का फाइल फोटो...
- वेद प्रकाश ने पार्टी और क्षेत्र की जनता को धोखा दिया है- केजरीवाल
- वेदप्रकाश आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे.
- बवाना उपचुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बयान.
नई दिल्ली:
बवाना उपचुनाव से पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम चुनाव से पहले आप छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व विधायक वेद प्रकाश को 'गद्दार' करार देते हुए कहा कि पूर्व विधायक ने पार्टी और अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को धोखा दिया है.
प्रकाश बवाना से विधायक थे. उन्होंने इस वर्ष मार्च में विधानसभा और आप की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे.
बवाना से आप प्रत्याशी रामचंद्र का प्रचार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता क्षेत्र के हालत में सुधार लाने और पानी की समस्या को हल करने की है.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi, Arvind Kejriwal AAP, Bawana Bypoll, Ved Prakash