दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है. कोविड-19 से दिल्ली में अब तक 25,087 लोगों की मौत हो चुकी है. नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 32 केस दर्ज किए गए हैं, वहीं, कोरोना संक्रमण दर 0.05 फीसदी है. सक्रिय मरीजों की संख्या 409 है, जिसमें से होम आइसोलेशन में 125 मरीज हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.028 फीसदी और रिकवरी दर 98.23 फीसदी है.
- 24 घंटे में सामने आए 32 केस, कुल आंकड़ा 14,38,900
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 23 मरीज, कुल आंकड़ा 14,13,404
- 24 घंटे में हुए 68,308 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,77,37,167 (RTPCR टेस्ट 48,755 एंटीजन 19,553)
- कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 100
- कोरोना डेथ रेट- 1.74 फीसदी
पूरे देश की बात करें तो भारत में एक दिन में कोविड-19 के 26,727 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,37,66,707 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,75,224 हो गई है, जो 196 दिन में सबसे कम है. संक्रमण से 277 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,48,339 हो गई. देश में अभी 2,75,224 मरीजों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.82 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1,796 की कमी दर्ज की गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
त्यौहारों पर पाबंदियों में ढील से क्या बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं