Ayushman Bharat Scheme In Delhi: दिल्ली में आज से आयुष्मान भारत योजना लागू हो गई. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को दिल्ली में लागू करने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच करार हो गया. इस योजना के तहत निर्धारित इलाज के खर्च का 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत दिल्ली सरकार वहन करेगी. दिल्ली में इस योजना के लागू होने से लाभार्थियों को पांच लाख रुपये का सालाना स्वास्थ्य बीमा मिलेगा. साथ ही दिल्ली सरकार भी पांच लाख रुपये का अतिरिक्त टॉपअप देगी.
दिल्ली आयुष्मान भारत योजना लागू करने वाला 35वां राज्य

दिल्ली आयुष्मान भारत योजना लागू करने वाला 35वां राज्य बन गया है. इस मौके केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद थीं. कार्यक्रम में दिल्ली के सभी बीजेपी सांसदों ने भी हिस्सा लिया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री और सभी बीजेपी सांसद पहुंचे.
"सही जगह उंगली दबाने पर..."

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "आयुष्मान योजना से लोगों के पॉकेट से होने वाले खर्च के कमी आई है. 2014 में जो खर्चा 62 फीसदी था, अब 38 फीसदी हो गया है. अब दिल्ली सरकार ने उसमें 5 लाख और ऐड किया तो ये खर्च 38% से भी और कम हो जाएगा. दिल्ली में 36 लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा. सही जगह उंगली दबाने पर आयुष्मान भारत निकलता है. गलत जगह दबाने से दवा की जगह दारू निकलता है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"जनता परेशान थी"
वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, "दिल्ली के लोग अब सुकून से जी सकेंगे. केंद्र और राज्य एक दिशा में काम ना करे तो कितना जनता को भुगतना पड़ता है. पिछली सरकार ने राजनीतिक कारण से इस योजना को लागू नहीं किया था. जनता परेशान थी. आज इस योजना से दिल्ली के लोग अपने मनपसंद में इलाज करा सकेंगे. कुल 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिल्ली की जनता को मिलेगा. पहले चरण में 2 लाख 35 हजार परिवार को शामिल किया जाएगा और 10 अप्रैल से आयुष्मान कार्ड का वितरण होगा. 17 हजार नए बेड लगेंगे. दिल्ली में 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर होगा."
"किसी के सहारे की जरूरत नहीं होगी"
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "ये करार पीएम मोदी के गारंटी की गारंटी पूरा होने की गारंटी है. पिछली सरकार ने राजनीतिक कारणों से इस योजना को लागू नहीं किया. अब ये योजना तमाम जरूरतमंद लोगों को फायदा पहुंचाएगी. 6 लाख 54 हजार परिवार को इस योजना का लाभ मिलेगा. 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को बुढ़ापे की लाठी मिल गई. अब उनको किसी के सहारे की जरूरत नहीं होगी. 37 लाख आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी इसमें शामिल किया गया है.1 करोड़ गीग वर्कर को भी आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया गया है. विकसित दिल्ली के संकल्प को पूरा किया जा रहा है."

केंद्रीय स्वास्थ सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि ये समझौता यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के लक्ष्य को पूरा करेगा. दिल्ली की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ट्रांसजेंडर सबको आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा. ये करार स्वस्थ्य भारत, विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करेगा. पश्चिम बंगाल को छोड़कर अब सभी राज्य आयुष्मान भारत योजना के दायरे में आ गए हैं.
वीरेंद्र सचदेवा ने बताया रजिस्ट्रेशन का डेट
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हम खोखले वादे और झूठे प्रचार नहीं करते हैं. आज दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच आयुष्मान भारत योजना को लेकर एमओयू साइन हो गया. हम 10 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर देंगे. जल्दी ही जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा. बीजेपी ने जो कमिटमेंट किया था दिल्ली की जनता के साथ, उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं. हम आम आदमी पार्टी की तरह खोखले वादे और झूठे प्रचार नहीं करते.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं