विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2018

नोएडा : छठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप, आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज किया

गौतम बुद्ध नगर जिले के दनकौर क्षेत्र के दादूपुर गांव में रहने वाली छठवीं क्लास की छात्रा के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने मंगलवार की रात को बलात्कार किया.

नोएडा : छठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप, आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज किया
प्रतीकात्मक फोटो
  • छठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप
  • घटना के बाद से आरोपी फरार
  • पुलिस ने मामला दर्ज किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा: गौतम बुद्ध नगर जिले के दनकौर क्षेत्र के दादूपुर गांव में रहने वाली छठवीं क्लास की छात्रा के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने मंगलवार की रात को बलात्कार किया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि गांव दादूपुर में रहने वाली छठी कक्षा की छात्रा रात करीब आठ बजे अपने गाय को पानी पिलाने के लिए गई थी. उसे अकेला पाकर गांव के ही रहने वाले संजीव नामक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया. 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महिला का अपहरण कर दो दिन तक गैंग रेप

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

VIDEO: मंदसौर रेप के दोषियों को फांसी की सजा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com