विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2017

दिल्ली में केजरीवाल सरकार लगाएगी डेढ़ लाख सीसीटीवी कैमरे, ढाई सौ करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट

अक्टूबर में पीडब्लूडी देगा ग्लोबल टेंडर, 15 अगस्त तक विधायकों को सीसीटीवी के लिए स्थान चिन्हित करने होंगे

दिल्ली में केजरीवाल सरकार लगाएगी डेढ़ लाख सीसीटीवी कैमरे, ढाई सौ करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट
दिल्ली में केजरीवाल सरकार ढाई सौ करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ लाख सीसीटीवी कैमरे लगाएगी.
  • प्रत्येक सीसीटीवी कैमरा करीब 16 हजार 667 रुपये का पड़ेगा
  • कैमरे लगाने वाली कंपनी पर ही होगी रखरखाव की जिम्मेदारी
  • आवासीय कल्याण एसोसिएशन और मार्केट एसोसिएशन करेंगे मॉनिटरिंग
नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार अपने बड़े चुनावी वादे को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा रही है. दिल्ली सरकार ने पहले फेज में डेढ़ लाख सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

सरकार ने इसके तहत सभी विधायकों से उनके क्षेत्र में दो-दो हजार सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए स्थानों की पहचान करने के लिए कहा गया है. इस बारे में 15 अगस्त तक पीडब्लूडी मंत्री सत्येंद्र जैन को सूचित करने के लिए कहा गया है. अक्टूबर महीने में इसके लिए ग्लोबल टेंडर होगा. जनवरी 2018 तक कैमरे लग जाने की उम्मीद जताई जा रही है

दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब 250 करोड़ रुपये की लागत आएगी. सरकार जिस कंपनी से सीसीटीवी कैमरे खरीदेगी और लगवाएगी वही इसकी देखरेख भी करेगी. साथ ही यह भी बताया गया है कि रेसीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) और मार्केट एसोसिएशन का जिम्मा होगा कि वह इसकी मॉनिटरिंग करें.

दिल्ली सरकार के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में कुल 250 करोड़ रुपये में डेढ़ लाख सीसीटीवी कैमरे लगेंगे यानी एक सीसीटीवी करीब 16 हजार 667 रुपये का पड़ेगा. जबकि फरवरी 2015 में चुनाव के वक्त अरविंद केजरीवाल ने एक सीसीटीवी की लागत दो हजार रुपये होने का दावा किया था. यही नहीं हाल ही में दिल्ली सरकार डीटीसी और क्लस्टर बसों में 140 करोड़ रुपये की लागत से 6350 बसों में कुल 19050 सीसीटीवी कैमरे लगवाने जा रही है. इस हिसाब से एक सीसीटीवी कैमरे की कीमत करीब 73,491 रुपये बैठ रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Arvind Kejeriwal, Kejriwal Government, 1.5 Lakh CCTV In Delhi, 250 Caror Project, PWD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com