Drunk Man Kill Friends Daughter: दिल्ली में एक शख्स ने एक 7 साल की मासूम बच्ची को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि वह टीवी का रिमोट मांग रही थी. घटना उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर का है. सात वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में उसके पिता के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने कथित तौर पर टीवी रिमोट को लेकर हुए झगड़े के बाद बच्ची की हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान 35 वर्षीय रंजीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे नरेला औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.
सात साल की बच्ची की हत्या के मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रंजीत मूल रूप से बिहार का निवासी है और स्वरूप नगर के भट्टा रोड क्षेत्र में रहता है. वह एक फैक्टरी में मजदूरी करता है. पुलिस को रविवार को जे-ब्लॉक, खड्डा कॉलोनी में लोगों की भीड़ जमा होने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची टीम ने एक घर में बच्ची को जमीन पर अचेत अवस्था में पाया और उसके शरीर पर चोट के निशान थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यौन उत्पीड़न के कोई संकेत नहीं मिले, लेकिन पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सुरक्षित रख लिया गया. उन्होंने कहा कि पूछताछ में रंजीत ने अपराध स्वीकार कर लिया. घटना वाले दिन रंजीत ने बच्ची के पिता के साथ शराब पी थी. फिर वह (आरोपी) घर से चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस आकर टीवी देखने लगा, जबकि बच्ची अपने पिता के मोबाइल पर 'गेम' खेल रही थी.
अधिकारियों के अनुसार, इसी दौरान बच्ची ने टीवी रिमोट से उसे परेशान कर दिया, जिससे गुस्से में आकर उसने बच्ची को मारा. बच्ची बेहोश हो गई और उसके मुंह से खून निकलने लगा. रंजीत ने फिर लोहे की रॉड से उसके गले पर वार किया जिससे संभवतः उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इसके बाद रंजीत ने बच्ची के शव को कपड़ों में लपेटकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया और उसके पिता का मोबाइल लेकर फरार हो गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं