विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2019

यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किए 4 बदमाश, बरामद किए 1 करोड़ 31 लाख की कीमत के मोबाइल फोन

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा टीम को बड़ी कामयाबी मिली है.

यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किए 4 बदमाश, बरामद किए 1 करोड़ 31 लाख की कीमत के मोबाइल फोन
लूट के बाद गिरफ्तार बदमाश
ग्रेटर नोएडा:

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. रविवार को  ग्रेटर नोएडा के कासना थाना के अंतर्गत आने वाले इलाके से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से मिले सामान को देखने के बाद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए. पुलिस को शातिरों के पास से वीवो के 1305 मोबाइल बरामद हुए हैं. जिनकी कीमत एक करोड़ 31 लाख रुपये बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार इन्हीं लोगों ने पिछले दिनों थाना एकोटेक 1 से वीवो कंपनी के मोबाइल से भरे ट्रक की लूट को अंजाम दिया था. 

उत्तर प्रदेश: सरेराह छेड़खानी कर रहा था शख्स, तंग आकर छात्रा ने निकाली चप्पल और कर दी धुलाई

गिरफ्त में आए चारों युवक अलीगढ़ के हैं, जिनकी पहचान अभिषेक गिरी, अजीत, यशवीर और सुभाष के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से 1305 वीवो मोबाइल के अलावा दो महिंद्रा एसयूवी कार और एक तमंचा भी बरामद हुआ है.  

VIDEO: यूपीः एसपी की मौजूदगी में पीआरओ को पीटा, दो वकील गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Delhi City Crime, Mobile Loot, Crime News, Vivo Mobile Loot Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com