विज्ञापन

CJP को कल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं... दिल्ली पुलिस ने गिनाए कारण, तैयारी भी बताई

दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP ने प्रदर्शन का ऐलान किया है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई. वहीं 2 अक्तूबर से अब तक दिल्ली में BNSS की धारा-163 के उल्लंघन पर 25 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं.

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले पुलिस अलर्ट (फाइल फोटो)
  • दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP ने जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन का ऐलान किया है.
  • दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी गई है.
  • 2 अक्टूबर से लेकर अब तक दिल्ली में BNSS-163 के उल्लंघन पर 25 FIR दर्ज हो चुकी हैं.
नई दिल्ली:

दिल्ली में कॉकरोज जनता पार्टी CJP ने शनिवार को फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है, क्योंकि प्रदर्शन के लिए देरी से बताया गया था. वहीं दिल्ली में 10 अक्टूबर के दिन 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला किया गया है. इसके अलावा दिल्ली में 2 अक्टूबर से लेकर अब तक BNSS-163 के उल्लंघन को लेकर 25 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. जिसमें अलग-अलग मामले सामने शामिल हैं, क्योंकि इस दौरान दिल्ली में लगातार जंतर मंतर समेत कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं. 

दिल्ली पुलिस की जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले आवेदन देना जरूरी होता है. लेकिन CJP ने 7 अक्टूबर को सूचना दी थी. इतने कम समय में तैयारी करना मुश्किल होता है. ऐसे में मंजूरी नहीं दी गई है. दिल्ली पुलिस ने 10 डिटेंशन सेंटर बनाने का फैसला किया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि इसी वजह से शनिवार को होने वाले प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. 

इसके अलावा 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का फैसला किया है. जबकि नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से कुछ ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है. दिल्ली में यात्रा करने से पहले कल लोगों को रूट देखने की सलाह दी गई है. 

दिल्ली में 25 FIR हुई दर्ज

दिल्ली में 2 अक्टूबर से शुरू हुए प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है. इन प्रदर्शनों के दौरान लगातार देखा जा रहा है कि किस तरीके से प्रदर्शनकारी कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं. लगातार सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ हो रही है. पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट धक्कामुक्की की कई घटनाएं सामने आई हैं, इसके अलावा सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं और नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू है उसको उल्लंघन लगातार किया जा रहा है. इन सब मामलों में दिल्ली पुलिस ने कडा एक्शन लिया है और गुरुवार यानी कल तक तक इस मामले में 25 फिर दर्ज कर ली गई है.

ये भी पढ़ेंः उद्धव ठाकरे नाराज, अखिलेश भी नहीं आएंगे; राष्ट्रपति भवन मार्च से पहले इंडिया गठबंधन में क्या हो रहा?

राहुल-प्रियंका गांधी पर भी मामले दर्ज 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर भी दिल्ली पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज हुई हैं. क्योंकि दोनों 7 अक्टूबर के बाद से लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में दिल्ली पुलिस की तरफ से धारा-163 के उल्लंघन के होने पर एफआईआर दर्ज हुई हैं. 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को अनुमति नहीं है, BNSS की धारा 163 लागू रहेगी. जहां 5 से लोग नहीं जुट सकते हैं. ऐसे में अगर नियमों का पालन नहीं हुआ तो फिर कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी है. जबकि 4000 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. केंद्रीय बलों से 20 कंपनियां भी मांगी गई है. जबकि संदिग्ध लोगों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है. 

ये भी पढे़ंः दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते बड़ा फैसला, आज रात 9 बजे से ही बंद हो जाएंगे 57 मेट्रो स्टेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi CJP Protest, Delhi Protest News, Delhi Today News, Section 163, Delhi Cjp Protest Ground Zero
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com