विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2020

दिल्ली : चाकूबाजी कर रहे हमलावरों से भिड़ गए पुलिसवाले, बचाई युवक की जान

दिल्ली (Delhi) में हत्या करने के इरादे से आए लड़कों को पेट्रोलिंग करती पुलिस (Delhi Police) ने बहादुरी दिखाते हुए दबोच लिया.

दिल्ली : चाकूबाजी कर रहे हमलावरों से भिड़ गए पुलिसवाले, बचाई युवक की जान
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी.
  • युवक को की जान से मारने की कोशिश
  • दो पुलिसकर्मियों ने बचाई युवक की जान
  • आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi) में हत्या करने के इरादे से आए लड़कों को पेट्रोलिंग करती पुलिस (Delhi Police) ने बहादुरी दिखाते हुए दबोच लिया. एक युवक पर चाकूबाजी की जा रही थी. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना रात 9:30 बजे आनंद पर्वत स्थित नई बस्ती की है. पुलिस के मुताबिक, आनंद पर्वत थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दामोदर और कांस्टेबल विजय डूडी पेट्रोलिंग कर रहे थे. तभी उन्होंने देखा कि दो समूहों में झगड़ा हो रहा है और कुछ लड़के एक लड़के पर चाकू से हमला कर रहे हैं.

हेड कांस्टेबल ने अपनी लाठी से हमलावरों को काबू किया और दोनों पुलिसकर्मियों ने मिलकर दो हमलावरों को पकड़ लिया. जांच में पता चला कि घायल गौरव अपने 2 दोस्तों थान सिंह और प्रेम सागर के साथ श्रीधाम ढाबा गया था. यह ढाबा हमला करने वाले आकाश और उसके भाई नीलेश का है.

दिल्ली में एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

खाने में देरी को लेकर गौरव और ढाबा मालिक के बीच झगड़ा हो गया और फिर ढाबे के पूरे स्टाफ और ढाबा मालिक ने मिलकर गौरव पर चाकू और रॉड से हमला कर दिया. इसी बीच पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए नीलेश और उसके भाई आकाश को गिरफ्तार कर लिया और गौरव की जान बच गई. गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की गई.

VIDEO: दिल्ली : रेप के आरोपी की थाने में मौत, पुलिस का दावा आत्महत्या की

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com