विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2017

डीपीएस सहित 449 प्राइवेट स्कूलों को टेकओवर करने की तैयारी में केजरीवाल सरकार

टेकओवर की जाने वाली स्कूलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल मथुरा रोड, स्प्रिंग डेल, अमिटी इंटरनेशनल साकेत, संस्कृति स्कूल और माडर्न पब्लिक स्कूल भी शामिल

डीपीएस सहित 449 प्राइवेट स्कूलों को टेकओवर करने की तैयारी में केजरीवाल सरकार
दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया.
  • दिल्ली के 554 स्कूलों पर फीस बढ़ाने का आरोप था
  • 449 स्कूलों ने अभिभावकों को पैसा वापस नहीं किया
  • राशि न लौटाने वाले स्कूलों को सरकार करेगी टेकओवर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने 449 प्राइवेट स्कूलों को टेकओवर करने का प्रस्ताव दिया है. इन स्कूलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल मथुरा रोड, स्प्रिंग डेल, अमिटी इंटरनेशनल साकेत, संस्कृति स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल भी शामिल हैं. दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट से कहा कि वह स्कूलों को टेकओवर करने को तैयार है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार का 300 प्राइवेट स्कूलों को फीस ना बढ़ाने का निर्देश

दरअसल 554 स्कूलों पर फीस बढ़ाने का आरोप था. इस मामले में हाईकोर्ट ने जस्टिस अनिल दवे कमेटी बनाई थी जिसमें बढ़ी फीस को नौ फीसदी ब्याज दर से अभिभावकों को लौटाना था. लेकिन 554 में से 449 स्कूलों ने पैसा वापस नहीं किया.

वीडियो: 449 निजी स्कूलों को टेकओवर करना चाहती है दिल्ली सरकार

स्कूलों द्वारा राशि वापस न करने के मुद्दे पर बुधवार को हाईकोर्ट की सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने डिफाल्टर स्कूलों को टेकओवर करने की इच्छा जाहिर की थी.

VIDEO : फीस के नाम पर लूट


मालूम हो कि दिल्ली में सरकारी जमीन पर करीब 410 प्राइवेट स्कूल हैं. पिछले सेशन में इनमें से 150 स्कूलों ने फीस बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। बाद में 25 स्कूलों ने आवेदन वापस ले लिए थे. बाकी बचे स्कूलों में से केवल 5 स्कूलों को ही फीस में मामूली बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई थी। इसी साल फरवरी में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी की मांग को मानना कहीं से उचित नहीं है. उन्होंने उसी दौरान कहा था कि मनमाने तरीके से फीस वसूलने वाले स्कूलों के खिलाफ जल्द ही सख्त कदम उठाएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com