विज्ञापन

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की ईद उल अजहा के दिन एग्जाम न कराने की अपील, दिल्ली यूनिवर्सिटी के VC को लिखा पत्र

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कुलपति (VC) को पत्र लिखकर 28 मई 2026 को होने वाली स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को स्थगित करने का अनुरोध किया है. बोर्ड का कहना है कि इसी दिन देश भर में ईद-उल-अज़हा (बकरईद) का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में परीक्षाओं के कारण बड़ी संख्या में मुस्लिम छात्र ईद की नमाज़ और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं.

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की ईद उल अजहा के दिन एग्जाम न कराने की अपील, दिल्ली यूनिवर्सिटी के VC को लिखा पत्र
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की बकराईद के दिन एग्जाम न कराने की अपील
NDTV

Eid Al Adha Date: 28 मई को दिल्ली विश्वविद्यालय में होने वाली स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों सहित विभिन्न विषयों की कई परीक्षाओं को स्थगित करने की तेज हो गई है. दरअसल, 28 मई यानी गुरुवार को देशभर में बदरईद का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में मुस्लिम छात्रों की खुशियों पर पानी फिर सकता है इसके सात ही वे परेशानी में भी फंस सकते हैं. लिहाजा, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने  दिल्ली यूनिवर्सिटी के VC को लिखा पत्र लिखकर इस तारीख की परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की है.

बोर्ड ने अपने पत्र में लिखा है कि मैं आपका ध्यान इस तथ्य की ओर आकर्षित करना चाहता हूं कि स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों सहित विभिन्न विषयों की कई परीक्षाएं 28 मई 2026 को आयोजित की जानी निर्धारित हैं, जो ईद-उल-अज़हा के त्योहार के साथ टकराती है. दरअसल, उस दिन इन परीक्षाओं में देश भर के लगभग 1.5 लाख छात्र शामिल होने वाले हैं. केवल दिल्ली विश्वविद्यालय में ही लगभग सात लाख मुस्लिम छात्र नामांकित हैं. ऐसे में ईद-उल-अज़हा पर परीक्षा आयोजित करने से मुस्लिम छात्रों को काफी कठिनाई होगी, क्योंकि वे ईद की नमाज और त्योहार से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने से वंचित हो सकते हैं.

बोर्ड ने पत्र में की है ये अपील

बोर्ड की ओर से वीसी से अपील करते हुए आगे लिखा गया है कि उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए, मैं विनम्रतापूर्वक आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया ईद-उल-अज़हा पर निर्धारित परीक्षाओं को किसी अन्य सुविधाजनक तिथि पर स्थगित कर दें, ताकि छात्र बिना किसी कठिनाई के त्योहार मना सकें. मुझे पूरी आशा है कि आप इस अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

यह भी पढ़ें- कथित 'लव जिहाद' के नाम पर होटल में उधम मचाना पड़ा भारी, पुलिस ने एफआईआर कर शुरू की कार्रवाई

इसलिए बनी ये स्थित, दरअसल, ईद-उल-अजहा पर देश के सभी सरकारी संस्थानों में छुट्टी रहती है. इस साल भी बदरईद के मौके पर सरकारी कैलेंडर में 27 तारीख को छुट्टी घोषित थी, लिहाजा, सभी सरकारी संस्थानों ने कैलेंडर के मुताबिक 27 को छुट्टी मानते हुए 28 को वर्किंग डे मानकर अपना कैरिकुलम तैयार कर लिया, लेकिन बकरईद मनाने की तारीख का निर्धारण कैलेंडर से नहीं, बल्कि चांद दिखने से होता है. ऐसे में चांद के मुताबिक बकरईद की तारीख 27 की जगह 28 मई को पड़ गई, जिससे इस तरह की समस्या सामने आ रही है. 

यह भी पढ़ें- IIIT कैंपस भी नहीं रहा सुरक्षित, हॉस्टल के कमरों से गायब हुए 15 से ज्यादा लैपटॉप

लेखक के बारे में
img
मो. इफ्तेखार अहमद
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eid Al Adha 2026, Exam News, Muslim Personal Law Board, DU Exam 2026, Delhi University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com